Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पथरिया :झमाझम बारिश में फूटा युवाओं का गुस्सा, बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने संजय चौराहा पर किया 2 घंटे चक्काजाम

झमाझम बारिश में फूटा युवाओं का गुस्सा, बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने संजय चौराहा पर किया 2 घंटे चक्काजाम, Gen-Z तेवरों से हिला सिस्टम
झमाझम बारिश में फूटा युवाओं का गुस्सा, बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने संजय चौराहा पर किया 2 घंटे चक्काजाम
पथरिया में बिजली कटौती से परेशान युवाओं का चक्काजाम

पथरिया। एक ओर जहां बारिश के लोगों को राहत मिल रही हैं। वहीं विद्युत विभाग की अघोषित और मनमानी कटौती ने ग्रामीणों की जिंदगी नर्क बना दी है। लगातार दो महीने से हो रही दिन-रात  बिजली कटौती से त्रस्त जनता और बुधवार को युवाओं का सब्र आखिरकार मूसलाधार बारिश के बीच सड़क पर जवाब दे ही गया। आक्रोशित युवाओं ने नगर के मुख्य संजय चौराहे पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

​युवाओं का तीखा तेवर

​नगर के संजय चौराहे पर बारिश की बूंदों के बीच भीगते हुए यह युवा सिस्टम के खिलाफ खुला मोर्चा खोले हुए हैं। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे मुकेश पटेल ग्राम सूखा, ब्रजेश पटेल ग्राम इमलिया आदि युवाओं ने बताया कि शहरों को 24 घंटे लाइट दी जा रही है, तो ग्रामीणों के साथ यह भेदभाव क्यों? क्या गांवों में इंसान नहीं रहते? बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है, लोग बीमार पड़ रहे हैं और किसानों की फसलें सूख रही हैं। युवाओं के तीखे और आक्रामक तेवरों ने साफ कर दिया कि अब बिजली विभाग के झूठे आश्वासनों से काम नहीं चलने वाला।

Breaking News

​2 घंटे तक जाम रहा संजय चौराहा

झमाझम बारिश के पिछले एक महीने से मिल रही मात्र 1-2 घंटे की बिजली से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए औऱ संजय चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर ठोस जवाब नहीं देंगे, चक्काजाम खत्म नहीं होगा।

​प्रशासनिक अमले को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों ने दिए गोलमोल जवाब

​हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को इन युवाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमे तहसीलदार बिंद्रेश पांडे,थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी, सहायक विघुत अभियंता आरके अरोरा व पटवारी रविकांत पटेल, अनुराग शुक्ला मौजूद रहे।

​इस संबंध में विद्युत मंडल सहायक अभियंता आर.के. अरोरा का कहना था कि मांग बढ़ने और ग्रिड पर लोड आने के कारण कटौती हो रही है, और उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

Edited By- Akash Waghmare

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts