Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में पोस्टर वॉर : दिग्विजय सिंह ने बीजेपी से जुड़े 10 लोगों को बताया ISI एजेंट, BJP ने किया पलटवार

MP में पोस्टर वॉर : दिग्विजय सिंह ने बीजेपी से जुड़े 10 लोगों को बताया ISI एजेंट, BJP ने किया पलटवार
भोपालमध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों पोस्टर वॉर और सोशल मीडिया बयानों के चलते गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को लेकर रतलाम, गुना और भोपाल समेत कई जिलों में पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें "वक्फ बिल का विरोध करने वाला धर्म और वतन का गद्दार" कहा गया। इस पोस्टर वार के जवाब में दिग्विजय सिंह ने रविवार को X  लिखा की भाजपा और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं के नाम सार्वजनिक किए और उन्हें ISI का एजेंट बताया। इसके बाद भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को “देश विरोधी मानसिकता” वाला नेता बताया और आरोप लगाया कि वे हमेशा भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

पोस्टर विवाद की शुरुआत

घटना की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब रतलाम और गुना में सड़कों और दीवारों पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में लिखा था "वक्फ बिल का विरोध करने वाले धर्म और वतन के गद्दार दिग्विजय सिंह" जब शनिवार को मीडिया ने दिग्विजय सिंह से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “गद्दारों को पहचानो।”

BJP और RSS पर साधा निशाना

रविवार को दिग्विजय सिंह ने X पर एक पोस्ट में उन लोगों की सूची साझा की जिन्हें उन्होंने “ISI के लिए जासूसी करने वाला” बताया। उन्होंने दावा किया कि ये सभी लोग भाजपा और बजरंग दल से जुड़े हुए हैं। लिस्ट में शामिल नाम इस प्रकार हैं:
  • बलराम सिंह (सतना) – बजरंग दल प्रमुख
  • मनीष गांधी (भोपाल)
  • त्रिलोक सिंह (भोपाल)
  • ध्रुव सक्सेना (भोपाल) – भाजपा आईटी सेल
  • मोहित अग्रवाल (भोपाल)
  • मोहन भारती (जबलपुर)
  • संदीप गुप्ता (जबलपुर)
  • कुश पंडित (देहरादून)
  • जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर) – भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के पति के भाई
  • रितेश खुल्लर, रज्जन तिवारी – जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी
दिग्विजय सिंह ने अपने पोस्ट में भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा, और आरएसएस को टैग करते हुए तीखा सवाल उठाया और लिखा “इन्हें आप क्या कहेंगे? गद्दार? जय सिया राम।”

सिंधिया के पुराने बयान का भी किया जिक्र

दिग्विजय सिंह ने साल 2017 में आईएसआई जासूसी मामले को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए भाजपा से पूछा कि क्या पार्टी ने तब कोई संज्ञान लिया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भाजपा को “ISI की पार्टी” नहीं कहा।

BJP ने किया पलटवार 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा गद्दार कौन है, देश इस बात को भलीभांति जानता है। दिग्विजय सिंह ऐसे लोगों के साथ रहते हैं जो देश विरोधी कार्यों में लिप्त हैं। उन्हें खुद को आइना देखना चाहिए।

मंत्री विश्वास सारंग का हमला

राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिग्विजय सिंह के बयान को “सस्ती लोकप्रियता” का प्रयास बताया। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह हर समय सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादास्पद बयान देते हैं। उन्होंने भगवा आतंकवाद का जिक्र कर पूरे सनातन धर्म का अपमान किया। ये भी पढ़ें- भोपाल : कुत्ते के काटने से युवक की मौत, कई घंटो तक पड़ा रहा शव, पीएम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी असल वजह
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts