Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, सोमवार को प्रदर्शन करेगा इंडी गठबंधन

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराते हुए सोमवार को दिल्ली में बड़े विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने INDIA गठबंधन के दलों और आम नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष, सोमवार को प्रदर्शन करेगा इंडी गठबंधन
ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ा विपक्ष

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने मोदी-शाह सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए विरोध मार्च को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया। मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश (CJI) को ज्ञापन सौंपेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की बात कही गई है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था।

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को साफ कर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग वापस नहीं ली जाएगी। पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी भारतीय सोमवार को दिल्ली में होने वाले विरोध मार्च में शामिल हों। उन्होंने इस मार्च को देशभर में वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई बताया।

ये भी पढ़ें: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आशुतोष रांका बोले- प्लेन में हम लोगों को किडनैप किया गया

INDIA गठबंधन के नेताओं से अपील

वेणुगोपाल ने बताया कि विरोध मार्च की तैयारी के लिए कई नेताओं के साथ विस्तृत बैठक की गई है। इसमें INDIA गठबंधन के सांसदों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार और उनकी टीम के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

CJI को ज्ञापन सौंपेगा विपक्षी प्रतिनिधिमंडल

कांग्रेस नेता के मुताबिक, विरोध मार्च के दौरान विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को ज्ञापन सौंपेगा। पार्टी ने इसे मौजूदा संकट में हस्तक्षेप की मांग से जोड़ा है। हालांकि, मार्च में शामिल होने वाले सभी दलों और नेताओं की पूरी सूची अभी स्पष्ट नहीं है।

Breaking News

ममता बनर्जी के शामिल होने की चर्चा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सोमवार के विरोध मार्च में शामिल होने की बात कही गई है। इससे पहले शनिवार को वह जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होना चाहती थीं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई में CJP के कई नेताओं और समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया था।

ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस ने किडनैप किया, बेडरूम में घुसकर सोते से उठाया; 23 घंटे तक रखा

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की योजना रोकी

कांग्रेस के ऐलान से पहले शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने CJP की उस योजना को रोक दिया, जिसके तहत संगठन ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन करना चाहता था। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts