PlayBreaking News

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर पहुंचे PM मोदी :कहा- हर बार भगवान शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला, पुजारियों से आर्शीवाद भी लिया

पीएम मोदी ने मंदिर दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ फोटो पोस्ट की और विमान से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आसमान से प्रम्बानन मंदिर का भव्य दृश्य दिखाई दे रहा है।
Follow on Google News
कहा- हर बार भगवान शिव से जुड़ने का सौभाग्य मिला, पुजारियों से आर्शीवाद भी लिया

इंडोनेशिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंडोनेशिया दौरे के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को देश के सबसे बड़े और ऐतिहासिक हिंदू मंदिर प्रम्बानन का दौरा किया। करीब एक हजार साल पुराने इस मंदिर में पीएम मोदी ने जीर्णोद्धार (रिस्टोरेशन) परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, आरती में हिस्सा लिया और पुजारियों से आशीर्वाद भी लिया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और इसकी सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने मंदिर दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ फोटो पोस्ट की और विमान से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आसमान से प्रम्बानन मंदिर का भव्य दृश्य दिखाई दे रहा है। इंडोनेशिया दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री बुधवार शाम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना होंगे। उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 से 10 जुलाई तक रहेगा, जहां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Twitter Post
/img/95/1783494463221

पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर जाते समय इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के साथ हेलिकॉप्टर से तस्वीर शेयर की 

Twitter Post

दुनिया के प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में शामिल है प्रम्बानन

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। यह करीब एक हजार साल पुराना है और लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। कंबोडिया के अंगकोर वाट के बाद यह दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर परिसर माना जाता है।

यह भी पढ़ें: मेलोनी को लेकर ट्रंप के सुर में नरमी ; अंकारा में बोले- वो अच्छी इंसान, मैं उन्हें पसंद करता हूं लेकिन...

त्रिमूर्ति को समर्पित है मंदिर

मंदिर परिसर में भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा के तीन प्रमुख मंदिर हैं। इनमें भगवान शिव का 47 मीटर ऊंचा मंदिर सबसे बड़ा और मुख्य आकर्षण है। हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

पीएम मोदी ने भारत-इंडोनेशिया रिश्तों पर क्या कहा?

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर खास बात कही। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में भारत का गाना 'कुछ-कुछ होता है' काफी लोकप्रिय है और जब भारत व इंडोनेशिया साथ चलते हैं तो कुछ-कुछ" नहीं, बल्कि "बहुत कुछ होता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का रिश्ता आपसी विश्वास और साझा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: PM Modi: इंडोनेशिया की संसद में बोले पीएम मोदी, 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद में करता है विश्वास'

प्रबोवो बोले- मैं मोदी का फैन हूं

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे मोदी के प्रशंसक हैं और भारत सरकार की कई सफल योजनाओं से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने देश में लागू करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छा हुआ इन योजनाओं पर कॉपीराइट नहीं है।

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, विकास और समृद्धि में विशेष योगदान दिया हो।

अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

इंडोनेशिया दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना होंगे। 8 से 10 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे में वे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित करने और भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे के बड़े अपडेट्स

  1. प्रम्बानन मंदिर में संरक्षण परियोजना का उद्घाटन।
  2. राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी कार्यक्रम में रहे मौजूद।
  3. मंदिर करीब 1000 साल पुराना और इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है।
  4. मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है।
  5. पीएम मोदी ने भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को आपसी विश्वास का रिश्ता बताया।
  6. राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा- "मैं पीएम मोदी का फैन हूं।"
  7. मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  8. इंडोनेशिया दौरे के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे, जहां द्विपक्षीय वार्ता और सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे।
Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts