DGP IGP Confrence : कल शाम रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, स्पीकर निवास में दो रात ठहरेंगे, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिन तक होने वाली DGP-IGP कॉन्फ्रेंस के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। IIM कैंपस में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन रायपुर में रहेंगे। इस दौरान उनका निवास स्पीकर निवास पर होगा।
 कल शाम रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, स्पीकर निवास में दो रात ठहरेंगे, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कैंपस में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रही DGP-IGP 60वीं कॉन्फ्रेंस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा के लिए एसपीजी रायपुर पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल कॉन्फ्रेंस में खास तौर से शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को इस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहेंगे। इसके लिए वे 28 नवंबर की शाम को रायपुर पहुंच जाएंगे। रायपुर में वे विधानसभा स्पीकर निवास M1 में ठरहेंगे।

    सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए बनेगी रणनीति

    DGP–IGP सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की अब तक की प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ की दृष्टि के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए आगे की रणनीति तय करना है। ‘विकसित भारत : सिक्योरिटी डाइमेंशन्स’ विषय पर आधारित इस कॉन्फ्रेंस में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद-रोधी उपाय, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा तथा पुलिस तंत्र में फोरेंसिक विज्ञान और एआई के उपयोग जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

    उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देंगे पुलिस पदक

    सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे। यह सम्मेलन देश भर के सुरक्षा बलों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श का एक साझा मंच देता है। साथ ही यह पुलिस बल की कार्यगत चुनौतियों, ढांचे संबंधी जरूरतों और कर्मियों के कल्याण पर भी चर्चा का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से निपटने के लिए पेशेवर रणनीतियों के विकास और आदान-प्रदान में यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts