PM मोदी आज आंध्रप्रदेश-तमिलनाडु दौरे पर :सत्य साई बाबा की शताब्दी समारोह में लेंगे हिस्सा

Follow on Google News
सत्य साई बाबा की शताब्दी समारोह में लेंगे हिस्सा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दक्षिण भारत दौरे परे है। इस दौरान वे आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु पहुंचेंगे। मोदी ने 10 बजे आंध्र के पुट्टपर्थी में सत्य साई बाबा के मंदिर पहुंचर श्रद्धांजिल अर्पित की। वहीं इसके बाद वे तमिलनाडु की ओर रवाना होंगे जहां वे सत्य साईं बाबा की शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। 

    स्मारक सिक्का और डाट टिकट करेंगे जारी

    इस दौरे पर PM मोदी के साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु और उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण मौजूद रहे। वहीं थोड़ी देर में वे साई बाबा के शताब्दी समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके साथ वे स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य के सैकड़ों लोगों को संबोधन भी करेंगे। 

    किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे

    इस दौरे के तुरंत बाद मोदी तमिलनाडु की ओर रवाना होंगे। जहां वे दोपहर 1: 30 बजे साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 का अद्घाटन करेंगे। इसके साथ वे किसानों को आज खुशखबरी देंगे दरअसल वे आज किसान योजना की 18 हजार करोड़ से ज्यादा की 21वीं किस्त जारी करेंगे। यहां भी PM का संबोधन रहेगा।

    दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक

    दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 19 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल के साथ ही रसायन मुक्त कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है। जिससे भारत में कृषि के आगामी भविष्य को व्यावहारिकऔर आर्थित रूप से टिकाऊ मॉडल के रूप में विकसित करना।  

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts