PlayBreaking News

PM Modi Podcast : अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन पीएम मोदी के साथ करेंगे पॉडकास्ट, एक्स पर दी जानकारी, प्रधानमंत्री हाल ही में निखिल कामथ के साथ आए थे नजर

Follow on Google News
PM Modi Podcast : अमेरिका के मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन पीएम मोदी के साथ करेंगे पॉडकास्ट, एक्स पर दी जानकारी, प्रधानमंत्री हाल ही में निखिल कामथ के साथ आए थे नजर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अमेरिकी पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में नजर आएंगे। फ्रिडमैन ने इस बात की जानकारी X पर साझा की। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा पॉडकास्ट इंटरव्यू होगा। इससे पहले उन्होंने जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था, जिसे काफी सराहा गया था।

लेक्स फ्रिडमैन ने दी जानकारी

लेक्स फ्रिडमैन ने रविवार को X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फरवरी के अंत में एक पॉडकास्ट करूंगा। मैं कभी भारत नहीं गया हूं, इसलिए इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हूं। भारत की जीवंत, ऐतिहासिक संस्कृति और इसके अद्भुत लोगों से जुड़ने का इंतजार है।"

कौन हैं लेक्स फ्रिडमैन

लेक्स फ्रिडमैन अमेरिका के एक प्रसिद्ध कंप्यूटर साइंटिस्ट, शोधकर्ता और पॉडकास्टर हैं। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके पॉडकास्ट में विज्ञान, टेक्नोलॉजी, खेल और राजनीति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह 2018 से अपने पॉडकास्ट की मेजबानी कर रहे हैं और कई क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं। इसमें एलन मस्क, जेफ बेजोस, डोनाल्ड ट्रंप, मार्क जुकरबर्ग और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की जैसे दिग्गज शामिल हैं।

पीएम मोदी ने निखिल कामथ के साथ किया था पहला पॉडकास्ट

प्रधानमंत्री मोदी का पहला पॉडकास्ट इंटरव्यू जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ हुआ था। यह करीब दो घंटे लंबा था और इसमें पीएम मोदी ने अपने जीवन, विचारधारा और भारत के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई प्रेरक कहानियां भी साझा कीं। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ये भी पढ़ें- 2016 की घटना पर RSS विचारक राकेश सिन्हा का बड़ा खुलासा, बोले- TV Debate में मुसलमानों के खिलाफ बोलने को कहा गया, VIDEO Viral
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts