Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं’… PM मोदी के बयान ने खींचा ध्यान, बताई इतिहास की अनोखी वेबसाइट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में इतिहास, नशामुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की।
 ‘यंग क्रिएटर्स की कमी नहीं’… PM मोदी के बयान ने खींचा ध्यान, बताई इतिहास की अनोखी वेबसाइट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 30 अगस्त को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने देशवासियों को नमस्कार करते हुए की। PM मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ ऐसा मंच है, जहां देश के लोगों के नए विचारों, प्रयासों और अनोखी पहलों को सामने लाने का मौका मिलता है। इस बार PM मोदी ने कई अलग-अलग मुद्दों पर बात की। उन्होंने इतिहास को आसान तरीके से समझने वाली एक वेबसाइट का जिक्र किया। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रखने, महिला सशक्तिकरण, PM स्वनिधि योजना, अंतरिक्ष क्षेत्र और तिरंगे से जुड़े अभियानों की भी चर्चा की।

इतिहास को रोचक बना रही वेबसाइट का किया जिक्र

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में bharatrajya.com नाम की वेबसाइट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के जरिए लोग भारत के इतिहास को आसान और दिलचस्प तरीके से समझ सकते हैं। PM मोदी के मुताबिक, वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद का कोई साल चुन सकता है। इसके बाद उसे यह जानकारी मिल सकती है कि उस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में किसका शासन था। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट को मुंबई के रहने वाले कृष्णा शेषाद्रि ने तैयार किया है। PM मोदी ने कृष्णा की कोशिश की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी पहल इतिहास को सिर्फ पढ़ने के बजाय उसे समझने और उसमें रुचि पैदा करने में मदद करती है। उन्होंने खास तौर पर युवाओं और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों से इस तरह की पहल के बारे में जानने की अपील की।

X Post

ताशकंद पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया गर्मजोशी से स्वागत; व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात

‘नशा मुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया’ का संदेश

PM मोदी ने देश में चल रहे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती। इसका असर उसके परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नशामुक्त भारत के संकल्प में शामिल होने की अपील की। PM मोदी ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ और नशे से दूर रहेगा, तभी वह अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकेगा।

अगस्त में देशभक्ति के रंग का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त महीने से जुड़े कई राष्ट्रीय अवसरों और अभियानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगस्त में देश के हर हिस्से में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। उन्होंने नेशनल हैंडलूम डे, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का जिक्र किया। PM मोदी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देशवासियों की राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि इस बार 8 करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं।

दुनिया तक पहुंचा तिरंगे का संदेश

PM मोदी ने ‘सूर्यपथ तिरंगा यात्रा’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए तिरंगा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचा। प्रधानमंत्री ने बताया कि फिजी की राजधानी सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि भारत का तिरंगा और देशभक्ति की भावना केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीयों को भी जोड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के कारण यह साल देश के लिए और भी खास है। 

PM स्वनिधि योजना से महिलाओं को मिली नई ताकत

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने PM स्वनिधि योजना के जरिए छोटे कारोबार करने वाली महिलाओं की बदलती जिंदगी पर भी बात की। PM मोदी ने कहा कि देश के शहरों और कस्बों में लाखों महिलाएं रोज छोटे कारोबार चलाती हैं। कोई सब्जी बेचती है, कोई फल, कोई चाय का ठेला लगाती है, तो कोई फूल, दीये और पूजा की सामग्री बेचती है। इन महिलाओं के सामने सबसे बड़ी परेशानी कई बार पूंजी की होती है। कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त पूंजी नहीं होने के कारण वे अपने काम का विस्तार नहीं कर पातीं। PM मोदी ने बताया कि PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। करीब 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

PM मोदी का 29 अगस्त से 1 सितंबर तक विदेश दौरा, उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान के लिए रवाना; आतंकवाद पर भारत का सख्त संदेश

बबीता शर्मा की कहानी का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद की बबीता शर्मा का उदाहरण भी दिया। बबीता पहले सड़क किनारे पूजा सामग्री का छोटा स्टॉल लगाती थीं। वह फूल, दीये, अगरबत्ती और नारियल जैसी चीजें बेचकर परिवार की आय में मदद करती थीं। मेहनत करने के बावजूद कारोबार बढ़ाने के लिए उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं थी। PM स्वनिधि योजना से उन्हें आर्थिक मदद मिली। इसके बाद उन्होंने अपने स्टॉल में ज्यादा सामान रखना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके ग्राहक बढ़े और आमदनी में भी इजाफा हुआ। उनका छोटा सा सड़क किनारे का स्टॉल आगे चलकर एक दुकान में बदल गया।

महिलाओं की मेहनत को मिली पहचान

PM मोदी ने कहा कि बबीता शर्मा जैसी लाखों महिलाएं अपने परिवार और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह पहलू भी उतना ही महत्वपूर्ण है और इसकी चर्चा ज्यादा होनी चाहिए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts