Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता...’ भावनगर में बोले PM मोदी, कहा- चिप हो या शिप, भारत में ही बनाने होंगे

‘हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता...’ भावनगर में बोले PM मोदी, कहा- चिप हो या शिप, भारत में ही बनाने होंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में करीब 35 मिनट तक जनता को संबोधित किया और देशभर के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, विदेशी निर्भरता खत्म करने और विकसित भारत के सपनों पर जोर दिया।

    PM बोले- सबसे बड़ा दुश्मन विदेशी निर्भरता

    प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा कि, भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, भारत का कोई दुश्मन नहीं है, बल्कि सबसे बड़ा दुश्मन है अन्य देशों पर हमारी निर्भरता। उन्होंने कहा, “दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारे आत्मसम्मान और भावी पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ेगा। इसका समाधान है ‘आत्मनिर्भर भारत’। यह देश की शक्ति और सम्मान का आधार है।”

    कांग्रेस पर कटाक्ष- कौशल की अनदेखी

    पीएम मोदी ने कहा कि, स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस सरकार ने देश के कौशल और क्षमता को नजर अंदाज किया। लाइसेंस-कोटा राज और ग्लोबलाइजेशन में गलत नीतियों ने भारतीय नौजवानों की असली ताकत को दबा दिया। मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि, भारत सदियों से समुद्री ताकत रहा है और शिपिंग सेक्टर में हमारी क्षमता को कम आंक गया।

    विकसित भारत का 100 साल का सपना

    पीएम मोदी ने कहा कि, 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए देश को आत्मनिर्भर होना होगा। उन्होंने संसद में पारित किए गए नए कानूनों और मीटाइम सेक्टर में सुधारों का जिक्र किया। मोदी ने कहा, “चिप हो या शिप, अब सब कुछ भारत में बनाना होगा। बिजनेस और कारोबार को और सरल बनाया गया है।” 

    34,200 करोड़ की सौगात

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत देशभर के लिए 34,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गुजरात राज्य के लिए 26,354 करोड़ की योजनाओं में शामिल हैं:

    • छारा पोर्ट पर HPLNG री-गैसिफिकेशन टर्मिनल
    • गुजरात IOCL रिफाइनरी में Acrylics & Oxo Alcohol प्रोजेक्ट
    • 600 मेगावाट का ग्रीन शू इनिशिएटिव
    • PM-KUSUM योजना के तहत 475 मेगावाट सोलर फीडर
    • 45 मेगावाट बादेली सोलर प्रोजेक्ट
    • कच्छ के धोरडो गांव का पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होना
    • भावनगर और जामनगर के सरकारी अस्पतालों का विस्तार
    • 70 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का चार लेन में उन्नयन

    मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन

    पीएम मोदी ने भावनगर से वर्चुअली मुंबई के बैलार्ड पियर पर अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन किया। देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल सालाना 10 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा और इसमें एक साथ 5 क्रूज शिप खड़े हो सकते हैं।

    नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

    पीएम मोदी ने अहमदाबाद के लोथल में नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) का निरीक्षण किया। यह 4,500 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था और अब यह हेरिटेज संग्रहालय और अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts