मन की बात:पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- त्योहारों में स्वेदशी वस्तुएं की जमकर हुई खरीददारी, जानें संबोधन में और क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- त्योहारों में स्वेदशी वस्तुएं की जमकर हुई खरीददारी, जानें संबोधन में और क्या बोले पीएम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो 'मन की बात' का रविवार को 127वें एपिसोड का टेलीकास्ट हुआ। टेलीकास्ट की शुरुआत पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं के साथ दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। आगे उन्होंने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर चर्चा की।

    पीएम ने कहा कि इस बार त्योहारों के दौरान GST बचत उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है।

    प्रोग्राम की शुरुआत- त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ

    पीएम मोदी का यह एपिसोड छठ पर्व के दूसरे दिन आया है। उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों का उल्लास है। कुछ दिन पहले दीवाली मनाई गई और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप जहां भी हैं वहीं से छठ पर्व में भाग लें। पीएम ने छठ को लेकर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने आगे कहा- त्योहारों के इस अवसर पर मैंने पत्र लिखकर अपनी भावनाएं साझा की थी। कई मुद्दों पर बात की थी। लोगों का इसपर मुझे जवाब मिला। ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में गर्व है। इस बार माओवादी क्षेत्रों में दिवाली की रौनक दिखी।

    7 नवंबर को यादगार बनाने की अपील की

    रविवार के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे 7 नवंबर को ‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य को यादगार बनाएं। उन्होंने बताया कि यह गीत हर भारतीय के दिल में भावनाओं और गर्व का संचार करता है, इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी विरासत को आगे बढ़ाना ज़रूरी है।​​

    मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में देशभर में ‘वंदे मातरम’ से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे पूरे मन से इस आयोजन में भाग लें। प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि ‘वंदे मातरम’ पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था, और यह गीत भारत की आज़ादी की भावना का एक अहम प्रतीक रहा है।

    पीएम के संबोधन की खास बातें

    • दिवाली और छठ पर्व: मोदी बोले- कुछ दिन पहले हम सभी ने दिवाली मनाई और अब बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। समाज का हर वर्ग छठ घाटों पर एक साथ आता है।
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने सचमुच हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस साल उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहां कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था।
    • GST बचत उत्सव: मोदी ने बताया GST बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार के त्योहारी सीजन के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद दृश्य देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
    • छत्तीसगढ़ का गार्बेज कैफे: पीएम ने अंबिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू करने के बारे में बताया। अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले भरपेट खाना परोसा जाता है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts