Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

2026 में होगी रिलीज:भगवान शिव की कॉस्मिक झलक के साथ ‘पिनाकिन’ का आगाज

भारतीय एनीमेशन सिनेमा में नई क्रांति लेकर आ रही है ‘पिनाकिन’। फिल्म में भगवान शिव का विराट और दिव्य रूप ब्रह्मांडीय पृष्ठभूमि में दर्शाया गया है, जो कॉस्मिक एनर्जी, संतुलन और नियति जैसे प्रतीकों को उभारता है।
भगवान शिव की कॉस्मिक झलक के साथ ‘पिनाकिन’ का आगाज
social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय एनीमेशन सिनेमा को नई दिशा देने वाली फिल्म ‘पिनाकिन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में भगवान शिव का विराट और दिव्य स्वरूप ब्रह्मांडीय पृष्ठभूमि के साथ दिखाया गया है। विजुअल्स में कॉस्मिक एनर्जी, संतुलन और नियति जैसे प्रतीकों को खास तरीके से उभारा गया है, जिससे फिल्म के स्केल और सोच का अंदाजा मिलता है।

    कहानी में होगा आध्यात्मिक और दार्शनिक मेल

    फिल्म सिर्फ पौराणिक घटनाओं तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें जिम्मेदारी, धर्म और सार्वभौमिक संतुलन जैसे गहरे विषयों को शामिल किया गया है। मेकर्स का कहना है कि आधुनिक एनीमेशन तकनीक के साथ आध्यात्मिक तत्वों का यह संगम भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए नया प्रयोग साबित होगा।

    निर्देशन और निर्माण की टीम

    ‘पिनाकिन’ को नितिन जी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता हर्ष पंडित और वामन राणे हैं। यह प्रोजेक्ट कमल भारती एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार हो रहा है। टीम का दावा है कि फिल्म की एनीमेशन क्वालिटी विश्वस्तरीय होगी और भारतीय पौराणिक कथाओं को नई पहचान देगी।

    पैन-इंडिया और इंटरनेशनल रिलीज की तैयारी

    फिल्म 2026 में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। मेकर्स इसे पैन-इंडिया के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों ने खास तौर पर भगवान शिव की भव्य प्रस्तुति और ब्रह्मांडीय विजुअल्स की सराहना की है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts