Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा : परासिया में बिल पेमेंट के बदले 14000 हजार रुपए की रिश्वत लेते पीएचई के बाबू और पंप अटेंडेंट पकड़ाए

पीएचई से मिले ठेका कार्य के पेमेंट के बदले 6 प्रतिशत कमीशन मांग रहे बाबू ने रिश्वत लेने सहयोगी पंप अटेंडेंट को भेजा, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने चाय की दुकान पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
परासिया में बिल पेमेंट के बदले 14000 हजार रुपए की रिश्वत लेते पीएचई के बाबू और पंप अटेंडेंट पकड़ाए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    परासिया/ छिंदवाड़ा।  पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) परासिया, जिला छिंदवाड़ा में ठेका कार्य का प्रथम भुगतान होने के बाद बाबू के लिए 14 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे पंप अटेंडेंट को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने पकड़ा है। इसके बाद पंप अटेंडेंट और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

    6 प्रतिशत कमीशन के 14 हजार मांगे थे बाबू ने

    रिश्वत मांगने की शिकायत ठेकेदार सौरभ मिश्रा, निवासी ग्राम अम्बाडा, तहसील परासिया ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में की थी। ठेकेदार के अनुसार पीएचई का काम करने पर 4,11,665 रुपए का पेमेंट मिला था। राशि खाते में आते ही पीएचई छिंदवाडा में पदस्थ संदेश बाबू ने ठेकेदार से 6% के हिसाब से लगभग 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। कमीशन नही देने पर आगे का पेमेंट लटकाने की धमकी दी गई।

    मोलभाव करने पर 14 हजार रुपए पर मान गया

    ठेकेदार की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर अंजू पटले ने सत्यापन करवाया। इसमें रिश्वत को लेकर ठेकेदार और बाबू के बीच बातचीत के नतीजे में मामला 14 हजार रुपए में फाइनल हो गया। इसके बाद रिश्वत लेने की जगह तय होने के बाद लोकायुक्त की ट्रैप टीम बनाई गई। इसमें टीएलओ निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, निरीक्षक जितेन्द्र यादव, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एव लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल किया गया।

    दुकान पर चाय पीते रिश्वत ले रहा था

    लोकायुक्त पुलिस टीम ने परासिया पहुंचकर घेराबंदी की, जिसके बाद ठेकेदार को रिश्वत देने भेजा गया। हालांकि बाबू ने बातचीत के बाद खुद न आकर पंप अटेंडेंट  को रिश्वत लेने भेज दिया। इस पर जैसे ही रिश्वत ली गई, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने पंप अटेंडेंट दर्पण मिश्रा पिता मारकंडेय मिश्रा, उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अम्बाडा तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही संदेश गजभिये, सहायक ग्रेड -3, कार्यालय कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया जिला छिंदवाड़ा  को भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,12,13(1) इ, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई

    रिश्वत मांगने और लेने में शामिल होने पर पंप अटेंडेंट और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच हो रही है कि इनके पास अटकी फाइलें किस काम की थी, ताकि इनके द्वारा डील होने वाले फाइलों की असलियत का पता चल सके। 
    -अंजू पटले, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त जबलपुर

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts