Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :मप्र में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीमा पर बसे लोग पड़ोसी राज्यों से भरवा रहे

मप्र के रहवासी पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगा पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं। स्थिति यह है कि मप्र की सीमावर्ती जिलों के लोग मप्र से पेट्रोल-डीजल नहीं लेकर, दूसरे राज्यों से लेते हैं। पड़ोसी राज्य यूपी-गुजरात में पेट्रोल 11 रुपए तक सस्ता बिक रहा है।
Follow on Google News
मप्र में पेट्रोल-डीजल महंगा, सीमा पर बसे लोग पड़ोसी राज्यों से भरवा रहे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विक्रांत गुप्ता, भोपाल। इजरायल-अमेरिका के ईरान से चल रहे युद्ध के चलते हाल ही में देश में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इसी को लेकर हमने जब मप्र में नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के रेटों की तुलना अपने पड़ोसी राज्यों से की तो पता चला कि हमारे प्रदेश में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा हैं। राज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के ताजा आंकड़े (11 मार्च 2026 तक) भी बताते हैं कि मध्य प्रदेश देश का चौथा ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं। 

    कानपुर में 94.44, रायपुर में 94.25 रु. लीटर पेट्रोल

    राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.5 और डीजल की कीमत 91.88 रुपए प्रति लीटर है। अगर हम पड़ोसी राज्यों की बात करें तो  उत्तर प्रदेश के कानपुर में पेट्रोल  94.44 रुपए और डीजल 87.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में रायपुर शहर में पेट्रोल 99.42 रुपए और गुजरात के राजकोट में 94.25 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी मप्र की तुलना में पेट्रोल का रेट लगभग  एक रुपया कम है। मप्र में पेट्रोल-डीजल का रेट अधिक होने का कारण वैट का ज्यादा होना है।

    /img/89/1774199758792

    सीमा पर बसे लोग अन्य राज्यों में भरवाते हैं ईंधन

    गुना जिले की बमोरी तहसील राजस्थान बार्डर पर है। बमोरी के लोग राजस्थान स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल भरवाने जाते हैं। वहीं मप्र में दतिया और सोनागिर के लोग झांसी पेट्रोल भरवाने जाते हैं।

    सीएम ने दिए थे संकेत

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट से पहले 3 फरवरी को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि  डीजल- पेट्रोल पर वैट कम करने की चुनौती हमारे सामने है। हमारा प्रयास है कि धीरे-धीरे कट लगता जाए, हम काफी हद तक इसका निराकरण करेंगे।

    एक्सपर्ट कमेंट : मप्र में वैट ज्यादा होने से दाम ज्यादा

    पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट का कारण अन्य राज्यों की तुलना में मप्र में वैट का ज्यादा होना है। दूसरी बात ये कि मप्र डीजल में अच्छा राजस्व ले सकता था पर ज्यादा रेट से ये नहीं हो पा रहा है। क्योंकि मप्र ही एक ऐसा राज्य है जो उत्तर को दक्षिण से जोड़ता है। अंतरराज्यीय परिवहन होने से यहां से माल लेकर बड़ी संख्या में ट्रक सहित बड़े वाहन निकलते हैं। दाम ज्यादा होने से ये वाहन दूसरे राज्यों में डीजल भरवाते हैं। हरियाणा को ही देख लीजिए वहां का क्षेत्रफल हमारे प्रदेश से कम है पर वहां की सेल हमसे तीन गुना ज्यादा है।

    अजय सिंह, अध्यक्ष, मप्र पेट्रोलियम डीलर एसोएिसशन

    हम राजस्थान से पेट्रोल-डीजल लेते हैं

    हमारे यहां की तुलना में राजस्थान से कस्बों में सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता है। खेती-किसानी का काम होने से अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में एक साथ ज्यादा पेट्रोल-डीजल सिमरानिया जाकर भरवाते हैं ।

    प्रकाश धाकड़, कुम्हारी, बमोरी

    हम झांसी से सस्ता पेट्रोल लेते हैं

    हमारे यहां से झांसी से दूरी करीब 28 किमी है।  झांसी में सस्ता पेट्रोल मिलता है। इसलिए हम वहीं जाते हैं।

    राजेंद्र गुप्ता, दतिया निवासी

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts