Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

फर्जी रिपोर्ट से निर्यात के मामले में ईडी ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है।
फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है। फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का विदेशों में निर्यात कर करीब 20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित करने की शिकायत मिलने पर ईडी ने जांच के बाद आरोपी किशन मोदी को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार कर भोपाल में ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रवीण पटेल की कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 18 मार्च तक रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी। 

    फर्जी रिपोर्ट्स से किया निर्यात 

    विशेष न्यायाधीश ने ईडी की मांग मंजूर करते हुए आरोपी किशन मोदी को पूछताछ के लिए 18 मार्च तक रिमांड पर दिए जाने के आदेश दिए हैं।ईडी की जांच में सामने आया कि मिल्क मैजिक ब्रांड के डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स घी, पनीर, मक्खन सहित अन्य डेयरी उत्पादों का निर्यात करती थी। निर्यात प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनी ने इंदौर स्थित निर्यात निरीक्षण एजेंसी से कथित फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट हासिल की। इन रिपोर्टों के आधार पर उत्पादों को विदेशों में निर्यात कर करोड़ों रुपए अर्जित किए। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी के खिलाफ 29 अगस्त 2023 को हबीबगंज थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद 22 जुलाई 2024 को ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जानकारी मिलने पर 22 जुलाई 2024 को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts