PlayBreaking News

ग्वालियर:बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

ग्वालियर में सोमवार को ग्वालियर-भिंड रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महाराजपुरा क्षेत्र स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन के तहत सैकड़ों लोग इकट्ठे हुए और सरकार से जल्द हाईवे बनाने की मांग उठाई।
Follow on Google News
बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर-भिंड रोड के चौड़ीकरण की मांग को लेकर बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज और स्थानीय लोगों ने ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन किया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन द्वारा जल्द डीपीआर तैयार कराने का भरोसा दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हुआ।

    हाईवे बनने में देरी से बढ़ी नाराजगी

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्वालियर से भिंड तक लगभग 108 किलोमीटर लंबे हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव वर्षों से लंबित है। इस परियोजना को लेकर पहले भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कई जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौजूदा सड़क संकरी और खराब होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

    ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन और हवन

    प्रदर्शन का नेतृत्व संत कालीदास महाराज ने किया, जिनके साथ करीब 500 लोग टोल प्लाजा पहुंचे। आंदोलन के दौरान कठमा आश्रम के संत श्रीकृष्ण पायलट बाबा ने सड़क पर धूनी रमाकर हवन भी किया। स्थिति को देखते हुए टोल प्रबंधन ने कुछ समय के लिए टोल फ्री कर दिया। हालांकि, कुछ वाहनों से ऑटोमैटिक टोल कटने पर प्रदर्शनकारियों ने नाराज होकर टोल प्लाजा के कैमरों को नुकसान पहुंचा दिया।

    ये भी पढ़ें: Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और जल्द ही परियोजना की डीपीआर तैयार कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद संत समाज और स्थानीय लोगों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts