Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ताजा खबरबालू कारोबारी पर दर्ज थे कई आपराधिक केस, 4 संदिग्ध हिरासत में, हमलावर ने दौड़ते वक्त मारी दूसरी गोली

Follow on Google News
बालू कारोबारी पर दर्ज थे कई आपराधिक केस, 4 संदिग्ध हिरासत में, हमलावर ने दौड़ते वक्त मारी दूसरी गोली

पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बालू कारोबारी रमाकांत यादव की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब रमाकांत अपने घर के पास बगीचे में टहल रहे थे।

पैदल आया था हमलावर, दो गोलियां मारकर फरार

स्थानीय ग्रामीण गुड्डू कुमार ने बताया कि रमाकांत यादव अपने नौकर के साथ बगीचे की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान एक दुबला-पतला लड़का पैदल आया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। रमाकांत जान बचाकर घर की ओर भागे, लेकिन 300 मीटर दूर ही गिर पड़े। हमलावर ने सीने में एक और पेट के पास दूसरी गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

नौकर और चरवाहों ने देखा वारदात का मंजर

घटना के समय पास में कुछ चरवाहे मौजूद थे और हल्की बारिश हो रही थी। रमाकांत का नौकर जान बचाकर वहां से भाग निकला।

पुलिस की सक्रियता, एसआईटी गठित

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप ने बताया कि मामले की जांच के लिए पालीगंज डीएसपी की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश या बालू कारोबार, जांच के दो एंगल

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे पुराने दुश्मनी और बालू के कारोबार से जुड़ी दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है। हालांकि परिजन किसी पर सीधा शक नहीं जता रहे हैं।

15 साल पहले भाई की भी हुई थी हत्या

पंचायत के मुखिया राहुल कुमार ने बताया कि रमाकांत के भाई उमाकांत यादव की भी करीब 15 साल पहले हत्या कर दी गई थी। उन्होंने प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मौके से बरामद हुई अपराधी की चप्पल

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। भगदड़ में एक अपराधी की चप्पल वहीं छूट गई थी, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, 3 से 4 की संख्या में अपराधी पैदल ही बगीचे में घुसे थे।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे रमाकांत

रमाकांत यादव पिछले 20 सालों से बालू के कारोबार में सक्रिय थे। उनका पटना और भोजपुर में कई घाटों पर शेयर था। उनके पास 20 से ज्यादा ट्रक और हाइवा गाड़ियां हैं। उन्होंने RJD नेता सुभाष यादव के साथ भी मिलकर कारोबार किया था।

गांव में दहशत का माहौल

हत्या के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल है। परिवार वाले अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts