Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटना की सड़कों पर पुलिस का खौफ खत्म! थार सवार की गुंडागर्दी, महिला पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश का VIDEO VIRAL

पटना की सड़कों पर पुलिस का खौफ खत्म! थार सवार की गुंडागर्दी, महिला पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश का VIDEO VIRAL

बिहार। राजधानी पटना के चितकोहरा गोलंबर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थार सवार युवक ने पुलिस चेकिंग के दौरान रुकने से इनकार कर दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे रोकते रहे लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार तेज कर दी और उन्हें रौंदने की कोशिश करते हुए फरार हो गया। यह घटना मंगलवार, 24 जून दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है।

वायरल हुआ घटना का वीडियो

घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर एक तरफ हटते हैं और थार बिना रुके निकल जाती है। यह पूरी घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में हुई, जहां ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

घटना का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

पटना में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इसी महीने 13 जून को अटल पथ पर भी एक ब्लैक स्कॉर्पियो सवार ने चेकिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। इस हमले में एक महिला कॉन्स्टेबल और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। बाद में महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई थी। उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सवालों के घेरे में कानून व्यवस्था

लगातार हो रही इन घटनाओं से सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजधानी पटना में पुलिस का डर खत्म हो रहा है? महंगी गाड़ियों में घूमने वाले कुछ लोगों की गुंडागर्दी खुलेआम बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts