🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

पथरिया ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, विदिशा की पारदी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

पथरिया में ज्वेलरी दुकान में दीवार में सेंध लगाकर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विदिशा की पारदी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और साइबर जांच की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मामले में चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
Follow on Google News
पथरिया ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, विदिशा की पारदी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार
ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी का पुलिस ने किया खुलासा

पथरिया में 17 जुलाई की रात हुई लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में विदिशा की पारदी गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को एसडीओपी प्रिया सिंधी ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

दीवार में सेंध लगाकर की थी लाखों की चोरी

पुलिस के अनुसार, शासकीय कन्या स्कूल के पास स्थित प्रकाश चंद्र सर्राफ (मिट्ठू सर्राफ) की ज्वेलरी दुकान में 17 जुलाई की रात बदमाशों ने पीछे की दीवार में करीब 7 से 8 इंच का छेद किया। इसके बाद एक आरोपी दुकान के अंदर घुसा और करीब 8 किलो चांदी तथा दो जोड़ी सोने की झुमकियां चोरी कर ले गया। अगली सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान की दीवार में सेंध देखी और इसकी सूचना दुकान मालिक को दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला पहला सुराग

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज में एक आरोपी दुकान के अंदर घुसकर चोरी करता दिखाई दिया। पुलिस ने आसपास की सड़कों, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की।

Breaking News

विदिशा की पारदी गैंग तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस वारदात के पीछे विदिशा की पारदी गैंग का हाथ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम विदिशा पहुंची और चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत पारदी, रोहित पारदी, अजय पारदी और विष्णु पारदी के रूप में हुई है। सभी आरोपी विदिशा जिले के रहने वाले हैं।

चार आरोपी अभी भी फरार

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में कुल आठ लोग शामिल थे। चार आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद चोरी की योजना को अंजाम दिया गया। फिलहाल चार आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

चोरी का कुछ सामान बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कुछ सामान बरामद कर लिया है। बाकी सामान फरार आरोपियों के पास होने की आशंका है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी सहित आरक्षक नवीन, नरेंद्र, संदीप, अजय, कपिल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Prabal Soni
By Prabal Soni
icon

Latest Posts