Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर से होशंगाबाद जा रही यात्री बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया है। सीहोर से होशंगाबाद जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कई यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों के चलते ये हादसा हुआ है। ये भी पढ़ें : MP में 24 घंटे में कोरोना के 42 नए केस, इंदौर में सबसे ज्यादा 27 मामले; प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 285

एक यात्री को भोपाल रेफर किया

इस हादसे में एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि सभी घायलों को रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। ये भी पढ़ें : MP में मौसम का बदला मिजाज: भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा में हुई बारिश; कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts