Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paris Olympic 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से हराकर जीता पदक

Paris Olympic 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से हराकर जीता पदक
पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने चौथा मेडल जीत लिया है। 8 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया था।

भारतीय हॉकी टीम का 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के इतिहास में अपना 13वां मेडल जीता है। भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज पदक जीत चुका है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को कंधे पर उठा लिया

लाइव अपडेट्स...

PM मोदी ने दी बधाई

भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलिंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी पेरिस 2024
*** नोट- नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग लिया था, वह एक ब्रिटिश मूल के खिलाड़ी थे

स्पेन को मिला पेनल्टी कॉर्नर

स्पेन को खेल के आखिरी मिनटों में पेनल्टी कॉर्नर मिला है। हालांकि, पीआर श्रीजेश ने इस मौके को नाकाम कर दिया।

भारत 2-1 से आगे

चौथे एवं आखिरी क्वार्टर में लगभग 8 मिनट का खेल बचा हुआ है। भारतीय टीम अब भी 2-1 से आगे है। इसी बीच भारतीय टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह को इंजरी के चलते मैदान छोड़ना पड़ा।

हरमनप्रीत ने दागा दूसरा गोल

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल कर दिया है। उन्होंने पहला 30वें मिनट में किया था। वहीं, दूसरा गोल 33वें मिनट में किया। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली है।

हरमनप्रीत ने दागा गोल, स्पेन की बराबरी पर भारत

हरमनप्रीत ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दाग दिया है। अब टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल के मैच में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। स्पेन ने पहले ही गोल कर दिया था। ये भी पढ़ें- रेसलर अंतिम पंघाल को पेरिस छोड़ने का आदेश, अपने कार्ड पर बहन को खेल गांव में एंट्री दिलाने का आरोप
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts