Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paras Hospital Murder Case : लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने उठाया सख्त कदम, गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद कार्रवाई

Paras Hospital Murder Case : लापरवाही पर 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने उठाया सख्त कदम, गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद कार्रवाई
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Paras Hospital Murder Case। पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई की सुबह गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। हमलावर सीधे उसके कमरे (नंबर 209) में घुसे और गोलीबारी कर दी। बदमाशों के पास हथियार थे और एक आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

    एसएसपी का बड़ा एक्शन – 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    इस घटना के बाद पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें शास्त्री नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं।

    अन्य इलाकों के पुलिस अधिकारी भी नपे

    गांधी मैदान थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर ड्यूटी से नदारद एक अवर निरीक्षक को निलंबित किया गया। सचिवालय थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर पर तैनात एक अधिकारी को सतर्क न रहने के कारण सस्पेंड किया गया। गर्दनीबाग थाना अंतर्गत पाटलिपुत्र होटल के पास गश्ती ड्यूटी में लापरवाही के चलते एक और अधिकारी को निलंबित किया गया।

    पांच आरोपी बंगाल से गिरफ्तार

    पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इस हत्याकांड के सिलसिले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को बंगाल से पकड़ा गया है और उन्हें जल्द ही पटना लाया जाएगा। माना जा रहा है कि हत्या गैंगवार के तहत की गई थी। दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts