Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहली बार नदी में परेड ऑफ नेशन्स

पेरिस ओलिंपिक का रंगारंग उद्घाटन
पहली बार नदी में परेड ऑफ नेशन्स

पेरिस। पेरिस ओलिंपिक खेलों का रंगारंग और अभूतपूर्व उद्घाटन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की। उद्घाटन समारोह ओलिंपिक खेलों के इतिहास में स्टेडियम के बाहर हुआ। इसके साथ ही परेड ऑफ नेशन्स पहली बार सीन नदी में आयोजित की गई। छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई, जिसमें नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी।

परेड में भारतीय दल 84 नंबर पर आया। दल का नेतृत्व कर रहे शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल हाथों में तिरंगा थामे, तो अन्य खिलाड़ी उत्साह से भरे नजर आए। परेड की नावें शहर की ऐतिहासिक इमारतों कैथेड्रल आफ नोत्रे डेम, लावरे म्युजियम और कुछ आयोजन स्थलों से होकर गुजरीं।

लेडी गागा ने समा बांधा

समारोह में अमेरिकी पॉपस्टार लेडी गागा ने अपने सुरों से समा बांधा। इसके अलावा सेलीन डियोन और फ्रांस की कलाकार आया नाकामुरा ने भी परफॉर्म किया। समारोह का निर्देशन थॉमस जॉली ने किया था। उद्घाटन समारोह के लिये दो लाख से अधिक मुफ्त टिकट दिए गए थे।

रंग-बिरंगी पोशाकों और नावों पर सवार होकर खिलाड़ी परेड में शामिल हुए

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को सीन नदी पर फव्वारों की बौछारों के बीच ओलिंपिक खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नावों पर विभिन्न देशों के खिलाड़ी रंग-बिरंगी पेशाकों में अपने राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए देखे गए। यह ओलिंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम के बजाय किसी नदी में आयोजित किया गया। यहां ओलिंपिक खेलों का आयोजन आधुनिक तरीके से और एक अलग अंदाज में हुआ। इस दौरान सीन नदी के किनारे कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन तथा संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों के सुरों से लोगों का ध्यान आकर्षित करते दिखे।

समारोह के समय लाखों की संख्या में दर्शक एथलीटों की हौसला अफजाई कर रहे थे। फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक और अभिनेता थॉमस जॉली की देखरेख में आयोजित इस पहले अनोखे समारोह में सभी राष्ट्रों की पारंपरिक परेड सीन नदी में करीब 100 नावों पर 10 हजार से अधिक एथलीटों ने यात्रा की इस दौरान नाव नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट नेफ और अन्य सहित पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरी। फ्लोटिंग परेड जार्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज़ पुल से होते हुए ट्रोकैडेरो में समाप्त हुई। यहां ओलिंपिक प्रोटोकॉल के अनुसार शेष कार्यक्रम और अंतिम शो का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम तीन घंटे से अधिक समय तक चला।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts