PlayBreaking News

Panna News : मिढ़ासन नदी के तेज बहाव में बह गए जीजा-साली, जड़ी बूटी तोड़ने के दौरान हादसा, SDERF की टीम कर रही तलाश

Follow on Google News
Panna News : मिढ़ासन नदी के तेज बहाव में बह गए जीजा-साली, जड़ी बूटी तोड़ने के दौरान हादसा, SDERF की टीम कर रही तलाश
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मिढ़ासन नदी के तेज बहाव में दो लोग बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों नदी किनारे जड़ी बूटी और देसी दवाई में काम आने वाली पत्तियों को तोड़ने के लिए गए हुए थे। तभी अचानक पैर फिसल जाने के कारण नदी में बह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन और SDERF की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया गया कि नदी किनारे छोटी-बड़ी चट्टानों, पानी के तेज बहाव और रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू में काफी समस्याएं आ रही हैं फिर भी एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

जड़ी बूटी तोड़ने के दौरान हादसा

पुलिस के अनुसार, पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत महुआडांडा गांव निवासी जीजा और साली मिढ़ासन नदी में ट्यूब में बैठकर जड़ी बूटी तोड़ने के लिए निकले थे। तेज बहाव के बीच दोनों लोग जब नदी के मजधार में पहुंचे, उसी समय वे भवर में फंस गए और नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद SDERF का दल बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में आज पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अमानगंज स्थित महुआडांडा गांव निवासी एक महिला और एक पुरुष मिढ़ासन नदी में बह जाने की सूचना प्राप्त होते ही आपदा प्रबंधन दल के प्लाटून कमांडर सहित सात सदस्यीय दल को बचाव कार्य के लिए उपकरण सहित घटना स्थल की ओर रवाना किया गया था, जो नदी में लगातार सर्चिंग का काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- Indore Crime News : मॉर्निंग वॉक पर निकली SI… 7वीं मंजिल पर पहुंची और लगा दी मौत की छलांग
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts