PlayBreaking News

Pakistan-Afghanistan Dispute:पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, कुनार में गोलीबारी का आरोप

ईद के मौके पर घोषित सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है। सीमा पर हालिया घटनाओं ने संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Follow on Google News
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, कुनार में गोलीबारी का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईद के दौरान घोषित अस्थायी सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में गोलाबारी के आरोप लगे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच सैन्य अभियानों और आरोप-प्रत्यारोप ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है।

    सीजफायर के बावजूद सीमा पर गोलीबारी

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच ईद-उल-फितर के मौके पर घोषित अस्थायी संघर्ष विराम के बावजूद सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगान अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ओर से कुनार प्रांत में अब तक 72 गोले दागे गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह गोलाबारी उस समय हुई जब दोनों देश हाल ही में युद्धविराम पर सहमत हुए थे।

    ये भी पढ़ें: लोन फ्रॉड केस में अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ, 2929 करोड़ के घोटाले का है मामला

    कुनार के कई इलाकों में दागे गए गोले

    कुनार प्रांत के नराई और मनोगाई जिलों में भारी गोलाबारी की सूचना है। नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट और सोंगालाई क्षेत्रों में 35 गोले गिरे, जबकि मनोगाई के अलग-अलग हिस्सों में 37 गोले दागे गए। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ इलाकों में अभी भी गोलाबारी जारी है, हालांकि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो संघर्ष के बाद अपने घरों को लौट रहे हैं।

    ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ से बढ़ा तनाव 

    तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के 26 फरवरी को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ को अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि इस अभियान में अब तक सैकड़ों उग्रवादियों को मार गिराया गया और कई ठिकानों को खत्म किया गया है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान तालिबान के कई ठिकानों को नष्ट किया गया है। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि उग्रवादी आम नागरिकों की तरह कपड़े पहनकर हमले करते हैं, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts