पाक झंडे वाले गुब्बारे का चाइना कनेक्शन : एटीएस ने की व्यापारियों से की पूछताछ

Follow on Google News
 पाक झंडे वाले गुब्बारे का चाइना कनेक्शन : एटीएस ने की व्यापारियों से की पूछताछ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    राजस्थान के झालावाड़ में जब्त पाक झंडे वाले गुब्बारों के तार इंदौर से जुड़े इसके लिए बुधवार को राजस्थान पुलिस और आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) की संयुक्त टीम इंदौर आई ,बुधवार को  सियागंज के दो व्यापारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में पूछताछ की जा रही है। जब्त गुब्बारे चाइना के होना बताए गए हैं। कोतवाली टीआई रविंद्र पाराशर के अनुसार उन्हेल झालावाड़ (राजस्थान) से एसआई अमरनाथसिंह एटीएस के साथ पहुचे हैं।
      
    टीम ने बताया दो दिन पूर्व गांव में ऐसे गुब्बारे जब्त हुए हैं, जिन पर हरे रंग से उर्दू में 14 अगस्त जश्न ए आजादी लिखा हुआ है। उस पर पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ है। जांच में पता चला बच्चों ने गुब्बारे स्थानीय दुकानदार प्रहलाद पुत्र रमेशचंद्र राठौर से खरीदा था। प्रहलाद बिस्कुट की ब्रिक्री बढ़ाने के लिए पैकेट के साथ गुब्बारे चिपका कर बेच रहा था। उसने पूछताछ में आलोट (रतलाम) से दिलीप गोवर्धन पोरवाल निवासी उत्तम कालोनी का नाम बताया। दिलीप थोक व्यापारी है।
     
    बुधवार को पुलिस ने दिलीप को हिरासत में लिया तो बताया वह स्वयं इंदौर के सियागंज से धीरज सिंघल से माल खरीदता है। दोपहर को टीएम इंदौर पहुंची और धीरज सिंघल और उसके भाई नीरज सिंघल को हिरासत में लिया। सिंघल बंधुओं की सियागंज में बसंज एजेंसी के नाम से थोक की दुकान है। एसआई अजय मार्को के अनुसार नीरज और धीरज ने बताया जब्त माल चाइना का है।
     
     
    एसआई के अनुसार बताया कि व्यापारी चाइना से कंटेनर के माध्यम से माल मंगवाते हैं। उन्होंने तीन बोरियां माल खरीदा था। माल दिल्ली, चेन्नई और राजस्थान से अलग अलग जगहों से आता है। पुलिस अंतिम कड़ी तक पहुंचने के लिए व्यापारियों से बिल और अकाउंट की जानकारी मांग रही है। एटीएस ने भी व्यापारियों के खातों और फोन नंबरों की जानकारी ली है।
     
    राजस्थान के उन्हेल कस्बे में हाल ही में बिस्किट पैकेट के साथ हरे रंग के गुब्बारे मिले, जिन पर पाकिस्तान का झंडा और '14 अगस्त जश्ने आजादी' छपा हुआ था। जैसे ही यह मामला सामने आया, पुलिस ने जांच तेज की और सप्लाई की कड़ी इंदौर तक पहुंची। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि यह माल इंदौर की महारानी रोड स्थित बसंत एजेंसी बैलून मार्ट से भेजा गया था।
     
     
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts