Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oscar 2023: आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' ने रचा इतिहास, ऑस्कर की बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला गीत बना

Oscar 2023: आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' ने रचा इतिहास, ऑस्कर की बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला गीत बना
एंटरटेनमेंट डेस्क। एस राजमौलि की फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रच दिया। इस गाने को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इसी के साथ फिल्म की पूरी टीम और देश में खुशी का माहौल है। नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में नामित किया गया था। इस लिस्ट में कुल 16 गाने थे। इनमें से 15 को पीछे छोड़ नाटू-नाटू बाजी मारी है। 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म की पूरी टीम की खुशी का ठिकाना नहीं है। टीम ने अवॉर्ड की घोषणा होते ही एक दूसरे को गले लगा लिया। ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना है। पिछले साल अमेरिका में फिल्म की रिलीज के बाद 'आरआरआर' सॉन्ग 'नाटू-नाटू' पूरी दुनिया में छा गया था।

प्रसंशकों को समर्पित किया ऑस्कर

RRR फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- आरआरआर भारत में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर लाने वाली पहली फीचर फिल्म बन गई है। इस पल को बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। इसे हम पूरी दुनिया में हमारे प्रसंशकों को समर्पित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

चंद्रबोस ने लिखा- कीरावणी ने कम्पोज किया

RRR के गीत 'नाटू-नाटू' को एमएम कीरावणी ने कम्पोज किया है। इसके लेखब चंद्रबोस हैं। यह गीत जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया है। हिंदी में इसके बोल नाचो-नाचो और तमिल में नट्टू कूथु हैं। इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी यह गीत उपलब्ध है। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी का पुरस्कार जीता था। नाटू-नाटू’ पिछले साल बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी जीत चुका है।

5 दिनों तक चली थी वोटिंग

ऑस्कर के लिए कुल 301 फीचर फिल्मों की लिस्ट 9 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। 12 से 17 जनवरी तक इन सभी के नॉमिनेशन के लिए वोटिंग चली। इसके बाद आज 24 जनवरी 2023 को यह लिस्ट सामने आ गई। 12 मार्च 2023 को हुए 95वें ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में इस गीत को अवॉर्ड दिया गया।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही

फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसकी खुलकर तारीफ की। इसने पूरी दुनिया में 1,200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। अमेरिका और जापान भी में फिल्म काफी पसंद की गई। यह भी पढ़ें RRR का नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में मिलेगा अवॉर्ड  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts