विंटर सेशन :विपक्ष का पॉल्यूशन पर प्रदर्शन, कई सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे, कहा- सदनों में पॉल्यूशन पर चर्चा हो

आज सदनों में कर सुधार, एक्साइज संशोधन, परमाणु ऊर्जा के साथ ही आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विपक्ष का पॉल्यूशन पर प्रदर्शन, कई सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे, कहा- सदनों में पॉल्यूशन पर चर्चा हो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सदन में आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गुरुवार को कई विपक्षी सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे। शामिल हुए सांसदों का कहना है कि एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की है।

    प्रियंका गांधी : हालात साल दर साल खराब होते जा रहे

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बढ़ते पॉल्यूशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हमें कौन सा मौसम एन्जॉय करना चाहिए? बाहर के हालात तो देखो। जैसा सोनिया जी ने कहा, बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें अस्थमा है और उनके जैसे सीनियर सिटिजन को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालात साल दर साल खराब होते जा रहे हैं।

    वैष्णव बोले-सरकार फर्जी सूचना पर कड़े नियम बना रही

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में कहा... फेक न्यूज और एआई डीपफेक लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। सरकार फर्जी सूचना पर कार्रवाई के लिए नए कड़े नियम बना रही है। 36 घंटे में कंटेंट ‘टेकडाउन’ का नया नियम भी लागू किया गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts