PlayBreaking News

इंदौर कलेक्ट्रेट में एक करोड़ का घोटाला : लेखा बाबू ने पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए रुपए, सस्पेंड

Follow on Google News
इंदौर कलेक्ट्रेट में एक करोड़ का घोटाला : लेखा बाबू ने पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए रुपए, सस्पेंड
हेमंत नागले, इंदौर। इंदौर कलेक्ट्रेट में एक करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। लेखा शाखा के अकाउंटेंट मिलाप चौहान ने एक करोड़ की राशि अपनी पत्नी और प्राइवेट कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा दी। जानकारी होने के बाद आरोपी बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मामले में आगे की जानकारी के लिए कलेक्टर ने आदेश दिए हैं

चार दिन पहले निरीक्षण में हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार को लेखा विभाग के अधिकारी चार दिन पहले शाखा का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान जिला कार्यालय की लेखा शाखा में पदस्थ मिलाप चौहान ने मनीषा बाई और एक्सट्रीम सॉल्यूशन वेंडर के रूप में स्वयं का खाता दिखा दिया। कार्यालय से होने वाले भुगतान इन दोनों खातों में हो गया।

तीन वर्षों से चल रहा था घोटाला

इंदौर कलेक्टर ने बताया कि 3 वर्षों में धीरे-धीरे लेखापाल ने एक करोड रुपए अपनी पत्नी के खाते में डलवा दिया। इस मामले में बाबू को सस्पेंड करने के बाद इंदौर कलेक्टर एफआईआर भी दर्ज करवा सकते हैं। वर्ष 2020 से लेखापाल द्वारा यह गड़बड़ी की जा रही थी, लेकिन इस दौरान किसी ने नहीं पकड़ी। औचक निरीक्षण में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पढ़ें इंदौर की अन्य खबरें
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts