🌤️
--Bhopal, India

ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिला समेत 5 की मौत, चार की हालत गंभीर

Follow on Google News
ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिला समेत 5 की मौत, चार की हालत गंभीर
सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष की खबर सामने आई। इस दौरान तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक महिला और चार बच्चे लापता है। पुलिस को शक है कि उनका अपहरण हुआ है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

झड़प के पीछे सामने आई ये वजह

पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाडीही गांव में हुई। झड़प का कारण एक्सट्रामैरिटल अफेयर है। प्रतिद्वंद्वी समूह ने पांच लोगों की हत्या कर दी। पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश ने कहा कि घायल हुए चारों लोगों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान छमा भोला (25), पुंडी पवार (65), सुभाष पवार, चनम कुमार भोंसले (40), भुक्या कैला (56) के रूप में हुई है। मृतक में तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं घायलों में तीन नाबालिग शामिल हैं, जिन्हें सुंदरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों की पकड़ने के लिए टीम गठित

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, प्रतिद्वंद्वी समूह के कुछ लोग धारदार हथियार लेकर गांव में घुसे और दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और ‘श्वान दस्ता' घटनास्थल पर हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts