ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव, कांटाबांजी सीट से दाखिल किया नामांकन

Follow on Google News
ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 2 जगह से लड़ेंगे चुनाव, कांटाबांजी सीट से दाखिल किया नामांकन
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटाबांजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके दो दिन पहले उन्होंने गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था। वे दो सीटों से ओडिशा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। टिटिलागड़ उप जिलाधीश कार्यालय में जाकर मुख्यमंत्री पटनायक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस अवसर पर बीजद नेता कार्तिक पांडियन के साथ बालंगीर सांसद उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह भोई, वरिष्ठ नेता अनंग उदय सिंहदेव, टिटिलागड़ के विधायक उम्मीदवार टुकुनी साहू, बलांगीर विधायक उम्मीदवार कलिकेश सिंहदेव प्रमुख उपस्थित थे। https://twitter.com/ANI/status/1785946740857684026

टिटलागढ़ में किया रोड शो

सीएम पटनायक ने टिटलागढ़ में उप जिलाधिकारी कार्यालय तक एक रोड शो का नेतृत्व किया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ भीड़ थी। महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों बारिश भी की।उन्होंने बीजद नेता एवं अपने सहपाठी एयू सिंहदेव और पार्टी नेता वीके पांडियन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजद नेता कार्तिक पांडियन, बालंगीर सांसद उम्मीदवार सुरेन्द्र सिंह भोई, वरिष्ठ नेता अनंग उदय सिंहदेव, टिटिलागड़ के विधायक उम्मीदवार टुकुनी साहू, बलांगीर विधायक उम्मीदवार कलिकेश सिंह देव आदि उपस्थित थे। पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में कांटाबांजी को चुना है, क्योंकि यह कालाहांडी, बोलांगीर और बारगढ़ जैसी तीन लोकसभा सीटों से जुड़ी हुई है। ये तीन लोकसभा सीटें 2019 के चुनावों में भाजपा ने जीती थीं।

2019 में भी दो सीटों से लड़ा था चुनाव

बीजद के सूत्रों का मानना है कि कांटाबांजी से चुनाव लड़ने के पटनायक के फैसले का क्षेत्र में खासकर बोलांगीर जिले में बीजद की हिस्सेदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। कांटाबांजी सीट पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार एसएस सलूजा ने जीती थीं। साल 2019 के चुनावों में भी पटनायक ने दो सीटों - बीजेपुर और हिजिंली से चुनाव लड़ा था और दोनों में जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts