Mahavatar :अक्टूबर से शुरू होगी विक्की कौशल की ‘महावतार’ की शूटिंग, परशुराम के रोल में दिखेंगे एक्टर

विक्की कौशल की पौराणिक फिल्म ‘महावतार’ अक्टूबर 2026 में शूटिंग के लिए तैयार होगी। इस फिल्म में वह भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार निभाएंगे और इसके लिए खास बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे। ‘छावा’ की सफलता के बाद विक्की के इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
अक्टूबर से शुरू होगी विक्की कौशल की ‘महावतार’ की शूटिंग, परशुराम के रोल में दिखेंगे एक्टर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    विक्की कौशल के लिए साल 2025 खास रहा है। उनकी पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की। अब इस उपलब्धि के बाद विक्की एक और बड़े प्रोजेक्ट ‘महावतार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली है।

    परशुराम के किरदार में नजर आएंगे विक्की

    ‘महावतार’ एक पौराणिक महाकाव्य फिल्म होगी, जिसमें विक्की भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘स्त्री’ फेम अमर कौशिक कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसे भव्य स्तर पर तैयार किया जाएगा।

    खास बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी

    परशुराम के किरदार के लिए विक्की को पहलवान जैसी मजबूत और गठीली काया बनानी होगी। फिलहाल वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनका एथलेटिक लुक देखने को मिलेगा। ‘महावतार’ के लिए उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी होने के बाद शुरू होगा।

    आठ महीने बाद फ्लोर पर जाएगी फिल्म

    सूत्रों के अनुसार, ‘महावतार’ की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और इसकी तैयारियों में अभी लगभग आठ महीने का समय है। फिल्म में ‘धारिणी’ के किरदार के लिए मुख्य अभिनेत्री की तलाश जारी है।

    ‘लव एंड वॉर’ में भी व्यस्त हैं विक्की

    वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं ‘महावतार’ में उन्हें परशुराम के रूप में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts