पुष्पेन्द्र सिंह/भोपाल। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 8 सीटों की 64 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित आठ मंत्रियों के सामने कड़ी चुनौती है जबकि पीसीसी अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित आधा दर्जन प्रमुख नेताओं की साख दांव पर है। 13 मई को होने जा रहे मतदान में विधानसभा की 46 सीटें भाजपा और 17 कांग्रेस के पास है जबकि एक भारत आदिवासी पार्टी के पास हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव एक दिन में दर्जनभर स्थानों पर रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट भी मोर्चा संभाले हैं।
करो या मरो की स्थिति
सुरेन्द्र सिंह बघेल विधानसभा चुनाव 2023 में 49 हजार से अधिक मतों से जीते थे। सबसे कम 708 मतों के अंतर से जीतने वालों में डॉ. हिरालाल अलावा हैं। विधायक सचिन यादव और उनके भाई पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी मोर्चा संभाले हैं। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी मैदान में डटे हुए हैं
मंत्री की पत्नी मैदान में
वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर चौहान रतलाम लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया टक्कर दे रहे हैं। विस में बड़ी जीत वालों में एमएसएमई मंत्री चेतन काश्यप भी हैं।
भाजपा के मंत्री और विधानसभा में जीत का अंतर मंत्री/ मुमं विधानसभा जीत का अंतर तुलसी सिलावट सांवेर 68,854 चेतन काश्यप रतलाम शहर 60,708 जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ 59,024 कैलाश विजयवर्गीय इंदौर- 1 57,939 इंदर सिंह परमार शुजालपुर 13,660 डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण 12,971 निर्मला भूरिया पेटलावद 5,647 नागर सिंह चौहान आलीराजपुर 3,723 कांग्रेस विधायकों की जीत का अंतर विधायक विधानसभा जीत का अंतर सुरेन्द्र सिंह बघेल हनी कुक्षी 49,888 उमंग सिंघार गंधवानी 22,119 डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ 15,693 सचिन यादव कसरावद 5,672 बाला बच्चन रजपुर 890 डॉ. हिरालाल अलावा मनावर 708 आदिवासी क्षेत्रों में फोकस: पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री बाला बच्चन और डॉ. विक्रांत भूरिया भी जूझ रहे हैं। इनका फोकस आदिवासी क्षेत्रों में है। जीत का अंतर बढ़ाएंगे मालवा-निमाड़ ही नहीं बल्कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ही जीतेगी। मोदीजी की गारंटी और मोदी का संकल्प ही जीत का सेहरा बांधेगी। अपने विधानसभा में 68 हजार मतों की जीत के अंतर और ज्यादा करने की उम्मीद है। हम भारी मतों से जीतेंगे। -तुलसी सिलावट, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री जल संसाधन पूरी जनता कांग्रेस के साथ आदिवासी समाज सहित क्षेत्र की जनता देश में संविधान को बदलने और आरक्षण को प्रभावित करने के खिलाफ है। मैं कुक्षी विधानसभा में अपनी जीत के अंतर को कम नहीं होने दूंगा। भाजपा की सांसद प्रत्याशी को पहले भी जनता नकार चुकी है। -सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक कुक्षी