Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिना हेलमेट पेट्रोल न देने से भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर किया हंगामा, आग लगाने की दी धमकी, दो आरोपी हिरासत में

बिना हेलमेट पेट्रोल न देने से भड़का युवक, पेट्रोल पंप पर किया हंगामा, आग लगाने की दी धमकी, दो आरोपी हिरासत में
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बिना हेलमेट पेट्रोल मांगने पर पंप कर्मचारियों से विवाद कर लिया। इतना ही नहीं, युवक ने चाकू लहराते हुए पंप संचालक को जान से मारने और पंप में आग लगाने की धमकी भी दी। घटना के दौरान आरोपी ने जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल टैंक के पास फेंकने की कोशिश भी की।

    Twitter Post

    चाकू और माचिस से डराने की कोशिश

    यह घटना उस वक्त हुई जब युवक हेलमेट के बिना पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा। पंप कर्मचारियों ने प्रशासन के आदेश का हवाला देते हुए उसे पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इस पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी, और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ विवाद को और उग्र कर दिया। युवकों ने चाकू दिखाया और जलती माचिस की तीली पेट्रोल टैंक की तरफ फेंकने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का मोबाइल वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    सीसीटीवी में कैद हुआ सारा घटनाक्रम

    पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। विवाद की जानकारी मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप संचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं।

     हेलमेट नियम का सख्त पालन

    • इंदौर प्रशासन ने हाल ही में "हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं" नियम लागू किया है।
    • इसी नियम के तहत पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं।
    • यह मामला इस नियम के विरोध में की गई गुंडागर्दी का गंभीर उदाहरण है।

    [quote name="- राजेश डंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर" quote=""पेट्रोल पंप पर हुए घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।"" st="quote" style="3"]

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts