PlayBreaking News

ब्रॉड पीक हिमस्खलन :मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद, रेस्क्यू अभियान में अब तक 4 शव मिले

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में जान गंवाने वाले प्रसिद्ध ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद कर लिया गया है। अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं, जबकि पूरी 10 सदस्यीय टीम की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
Follow on Google News
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद, रेस्क्यू अभियान में अब तक 4 शव मिले
ब्रॉड पीक पर हुए भीषण हिमस्खलन में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव बरामद कर लिया गया है।

पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में स्थित दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में मारे गए प्रसिद्ध ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) का शव बरामद कर लिया गया है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खराब मौसम के बावजूद बचाव दल ऊंचाई वाले इलाके तक पहुंचने में सफल रहा। क्लब ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि ग्राउंड रेस्क्यू टीम करीब 5,700 मीटर की ऊंचाई पर ब्रॉड पीक में निम्स दाई तक पहुंच गई है। यह वही पर्वत था जिससे उन्हें बेहद लगाव था और आखिरकार इसी पर्वत ने उन्हें हमसे हमेशा के लिए छीन लिया।

खराब मौसम के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के महासचिव अयाज शिगरी ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक निर्मल पुर्जा समेत चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऊंचाई और खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य बेहद कठिन परिस्थितियों में चलाया गया। इससे पहले शुक्रवार को तीन अन्य पर्वतारोहियों के शव निकालकर स्कार्दू लाए गए थे। इनमें ओमान की एक महिला, नेपाल का एक पुरुष और अमेरिका की एक महिला पर्वतारोही शामिल थीं।

गुरुवार को आया था भीषण हिमस्खलन

यह हादसा गुरुवार को उस समय हुआ था, जब 43 वर्षीय ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक आए शक्तिशाली हिमस्खलन के बाद पूरी टीम से संपर्क टूट गया था। निर्मल पुर्जा की अभियान संचालित करने वाली कंपनी ने शनिवार को पुष्टि की थी कि हिमस्खलन में फंसे सभी 10 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है।

Breaking News

कई देशों के पर्वतारोही थे अभियान का हिस्सा

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, इस अभियान में नेपाल, चीन, ओमान और अमेरिका सहित कई देशों के पर्वतारोही शामिल थे। टीम में एक चीनी नागरिक और कई नेपाली सदस्य भी थे। ब्रॉड पीक पर हुए इस हादसे के बाद दुनिया भर के पर्वतारोहण समुदाय में शोक की लहर है। नेपाल में भी निर्मल पुर्जा के निधन पर गहरा दुख जताया गया है।

इंडोनेशिया: यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 40 से ज्यादा लोग लापता

प्रिंस विलियम समेत कई नेताओं ने जताया शोक

निर्मल पुर्जा और उनके साथ जान गंवाने वाले अन्य पर्वतारोहियों के निधन पर दुनिया के कई नेताओं और हस्तियों ने संवेदना व्यक्त की है। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts