Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नाइजीरिया :यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों का बंदूकधारियों ने किया अपहरण

नाइजीरिया के बेन्यू में बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला कर यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों का अपहरण कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस में करीब 14 छात्र थे।
यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों का बंदूकधारियों ने किया अपहरण
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क। नाइजीरिया के उत्तरी-मध्य इलाके में एक बार फिर बंदूकधारियों का आतंक देखने को मिला। बेन्यू राज्य में ओटुकपो-माकुरडी हाईवे पर एक यात्री बस को निशाना बनाया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्र सवार थे। हमलावरों ने बस को रोककर कुछ छात्रों और यात्रियों का अपहरण कर लिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 14 लोग सवार थे, हालांकि अधिकारियों ने अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या नहीं बताई है।

    गवर्नर का सख्त बयान

    बेन्यू के गवर्नर हायसिंथ आलिया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, निर्दोष नागरिकों, खासकर परीक्षा देने जा रहे छात्रों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है और यह मानवता के खिलाफ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी अपहृत लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए तलाशी और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार इलाके में छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी समूह ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

    ये भी पढ़ें: Lebanon-Israel Ceasefire: 10 दिन की शांति, लेकिन भरोसा नहीं - सांसद का बड़ा बयान

    क्यों बनते हैं छात्र आसान निशाना? 

    बेन्यू राज्य लंबे समय से सशस्त्र हिंसा का केंद्र रहा है, जहां गिरोह अक्सर फिरौती के लिए अपहरण करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, छात्रों और स्कूलों को निशाना बनाना इन गिरोहों की सोची-समझी रणनीति होती है। इससे उन्हें ज्यादा प्रचार मिलता है और सरकार पर दबाव बनाने में मदद मिलती है। नाइजीरिया में इस तरह की घटनाएं अब असुरक्षा की गंभीर तस्वीर पेश करती हैं, जहां शिक्षा हासिल करना भी जोखिम भरा हो गया है।

    लोगों से शांति बनाए रखने की अपील 

    इस हमले के बाद गवर्नर ने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े और निर्णायक कदम उठाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगवा किए गए छात्र और यात्री कब तक सुरक्षित लौट पाते हैं।

    ये भी पढ़ें: ईरान सौंपेगा एनरिच्ड यूरेनियम? ट्रंप का बड़ा दावा- हम डील के बेहद करीब, शुरू होगा शांति का नया दौर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts