Share Market Outlook:नए हफ्ते में तेजी की उम्मीद, ईरान-अमेरिका तनाव में नरमी और FIIs खरीदारी से बढ़ेगा बाजार

20 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में शेयर बाजार पॉजीटिव रुख के साथ खुल सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
Follow on Google News
नए हफ्ते में तेजी की उम्मीद, ईरान-अमेरिका तनाव में नरमी और FIIs खरीदारी से बढ़ेगा बाजार

20 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में शेयर बाजार पॉजीटिव रुख के साथ खुल सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। बातचीत के नए दौर की खबरों से बाजार में राहत का माहौल बना है जिसका असर शुरुआती कारोबार में दिख सकता है।

ब्रेंट क्रूड करीब 10% टूटा

ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 10% टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। तेल सस्ता होने से कंपनियों की लागत घटती है और महंगाई पर दबाव कम होता है जिससे बाजार को मजबूती मिलती है।

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में करीब 1.5% की तेजी रही, वहीं गिफ्ट निफ्टी लगभग 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। जिसके चलते सोमवार को भारतीय बाजार में भी पॉजिटिव शुरुआत दिख सकती है।

ये भी पढ़ें: ईरान की अमेरिका को चेतावनी : हमारे जहाज रुके तो दुनिया का तेल रुक जाएगा, 'बातचीत को कमजोरी मत समझना'

FIIs की खरीदारी से बाजार को सहारा

विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है। 15 से 17 अप्रैल के बीच FIIs ने 1,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया, जिसमें शुक्रवार को ही करीब 683 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो बाजार में तेजी बनी रह सकती है।

इस हफ्ते Q4 नतीजों पर रहेगी नजर

इस हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे अहम भूमिका निभाएंगे। एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, M&M, Infosys और HCL जैसी बड़ी कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी। इससे पहले आए बैंकिंग नतीजों ने पॉजिटिव माहौल बना दिया है जिसमें HDFC Bank का मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़, ICICI Bank का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹13,702 करोड़ और Yes Bank का मुनाफा 44.8% उछलकर ₹1,068 करोड़ रहा है।

रुपये की मजबूती से बढ़ा बाजार का भरोसा

डॉलर के मुकाबले रुपया 92.92 पर मजबूत बंद हुआ है। हाल ही में 95.21 के निचले स्तर से इसमें अच्छी रिकवरी आई है। मजबूत रुपया आयात सस्ता करता है और महंगाई को काबू में रखने में मदद करता है जिससे बाजार में पॉजिटिव माहौल बनता है।

ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज बंद है, Go Back Immediately...’ ईरानी सेना का भारतीय जहाज को आदेश, सामने आए Audio ने बढ़ाई चिंता

निफ्टी के लिए अहम लेवल

अगर निफ्टी 24,400 के ऊपर बना रहता है तो 24,800 से 25,000 तक जा सकता है। नीचे की ओर 24,000 अहम सपोर्ट और 23,800 मजबूत बेस माना जा रहा है। RSI करीब 57 पर है जो बाजार में रिकवरी के संकेत देता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts