People's Update
Sunday, April 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, April 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    BJP बंगाल में गरीब महिलाओं को 5 लाख का हेल्थ कवर और मुफ्त डायलिसिस देगी: PM मोदी
    हम महिला बिल के खिलाफ नहीं थे, बीजेपी की मंशा गलत थी: अखिलेश यादव
    चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुले
    यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला
    इंदौर-जबलपुर में अक्षय तृतीया पर 4 बाल विवाह रोके गए
    TMC ने कांग्रेस संग मिलकर महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया: पीएम मोदी
    अमेरिका से अगली बातचीत की तारीख अभी तय नहीं: ईरान
    बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का निधन
    दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक इजरायली सैनिक की जान गई
    क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जाना लगभग तय
    ईरान का एयर स्पेस चार चरणों में फिर से खोला जाएगा
    ED ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के आवास पर छापा मारा
    उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन श्रीलंका की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रवाना
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘होर्मुज बंद है, Go Back Immediately...’ईरानी सेना का भारतीय जहाज को आदेश, सामने आए Audio ने बढ़ाई चिंता

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज ‘भाग्य लक्ष्मी’ को रोककर वापस भेज दिया। इससे पहले दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग भी हुई थी। भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया है। वैश्विक तेल मार्ग पर बढ़ते तनाव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराती जा रही है।
    Publish Date: 19 Apr 2026, 12:28 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब इसका असर भारत पर भी दिखने लगा है। दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने एक भारतीय जहाज को रोककर वापस लौटने का आदेश दे दिया। इस घटना का ऑडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। जिसमें भारतीय जहाज के कैप्टन और ईरानी नेवी के कैप्टन के बीच की बातचीत है।

    होर्मुज में रोका गया भारतीय जहाज

    शनिवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक भारतीय जहाज को बीच रास्ते में रोक लिया। ईरानी नेवी के अधिकारी ने जहाज के कैप्टन को निर्देश दिया कि, वह तुरंत वापस अपने पोर्ट की ओर लौट जाए। ईरानी अधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि, इस समय होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही पर रोक लगी हुई है और किसी भी जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं है।

    ऑडियो में कैद पूरा संवाद

    इस पूरी घटना की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसमें भारतीय जहाज के कैप्टन और ईरानी नेवी अधिकारी के बीच बातचीत साफ सुनी जा सकती है। ईरानी अधिकारी कहते हैं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है, तुरंत वापस जाएं… गो टू बैक इमीडिएटली।

    इसके जवाब में भारतीय कैप्टन शांत स्वर में कहते हैं, ठीक है, मैं आपका संदेश दोहराता हूं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है, ओके सर। इस पर ईरानी अधिकारी जी सर कहकर पुष्टि करता है। इसके बाद जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया।

    Your browser does not support the video tag.

    ‘भाग्य लक्ष्मी’ जहाज को लौटाया गया

    जिस भारतीय जहाज को रोका गया, उसका नाम ‘भाग्य लक्ष्मी’ बताया जा रहा है। जहाज के चालक दल ने ईरानी नेवी के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर साझा किया है। घटना के बाद जहाज ने बिना किसी टकराव के अपना रास्ता बदल लिया और सुरक्षित तरीके से वापस लौट गया।

    फायरिंग से पहले ही बढ़ चुकी थी चिंता

    इस घटना से पहले ईरानी गनबोट्स द्वारा दो भारतीय झंडे वाले जहाजों पर गोलीबारी की खबर भी सामने आई थी। ये जहाज इराकी तेल लेकर जा रहे थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि, इस फायरिंग में किसी भी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली, लेकिन इसने स्थिति की गंभीरता को जरूर बढ़ा दिया।

    भारत सरकार का कड़ा रुख

    पूरे मामले को लेकर भारत सरकार ने गहरी चिंता जताई है। घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को तलब किया और इस मुद्दे पर सख्त बातचीत की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि, होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग बेहद गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। विदेश सचिव ने ईरान को यह भी याद दिलाया कि, पहले उसने भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में मदद की थी और उम्मीद जताई कि इस बार भी वह सहयोग करेगा।

    [tag id="65431" type="Strait of Hormuz" slug="strait-of-hormuz"]

    क्यों बंद किया गया होर्मुज स्ट्रेट?

    ईरान ने पहले कहा था कि सभी जहाजों को उसके सुरक्षा बल IRGC के साथ समन्वय बनाकर ही इस रास्ते से गुजरना होगा। हालांकि, बाद में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान दिया था कि, लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद यह मार्ग खोल दिया गया है। इस बयान के बाद कुछ समय के लिए जहाजों की आवाजाही बढ़ी भी थी, लेकिन हालात फिर बदल गए।

    फिर से बंद हुआ दुनिया का अहम तेल मार्ग

    अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई आर्थिक नाकाबंदी के विरोध में IRGC ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। यह दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इसका बंद होना सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक चिंता का विषय बन गया है।

    [breaking type="Breaking"]

    पहले सुरक्षित था रास्ता

    अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच हुए 10 दिन के सीजफायर के बाद हालात कुछ समय के लिए शांत हो गए थे। उस दौरान दर्जनों जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित यात्रा भी की थी। लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ने के साथ इस मार्ग पर खतरा मंडराने लगा है।

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे तौर पर वैश्विक बाजार और तेल की कीमतों को प्रभावित कर सकता है। भारतीय जहाज को रोके जाने और फायरिंग की घटनाओं ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    US Iran conflict

    IRGC

    Strait of Hormuz

    indian ships

    Bhagya Lakshmi

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    पहले जान लें रेट, शुद्धता और ये जरूरी बातें

    अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं?पहले जान लें रेट, शुद्धता और ये जरूरी बातें

    श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, यमुनोत्री-गंगोत्री के भी खुले कपाट, 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

    चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ:श्रद्धालुओं में काफी उत्साह, यमुनोत्री-गंगोत्री के भी खुले कपाट, 18 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

    महिला आरक्षण के समर्थन में कल भाजपा रैली निकालेगी, CM बोले- जनता के सामने विपक्ष का पर्दाफाश होगा, विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाएंगे

    भोपाल :महिला आरक्षण के समर्थन में कल भाजपा रैली निकालेगी, CM बोले- जनता के सामने विपक्ष का पर्दाफाश होगा, विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाएंगे

    गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, पारा 44°C पार; 3 जिलों में लू, कई में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    MP Weather Update :गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, पारा 44°C पार; 3 जिलों में लू, कई में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या कर खुद किया पुलिस को कॉल

    कानपुर हत्याकांड:पिता ने जुड़वां बेटियों की हत्या कर खुद किया पुलिस को कॉल

    चाकुओं से गोदा… तड़पती बहन बोली- मुझे बचा ले

    बहन के फोन पर बात करने से भड़का भाई:चाकुओं से गोदा… तड़पती बहन बोली- मुझे बचा ले

    हमारे जहाज रुके तो दुनिया का तेल रुक जाएगा, 'बातचीत को कमजोरी मत समझना'

    ईरान की अमेरिका को चेतावनी :हमारे जहाज रुके तो दुनिया का तेल रुक जाएगा, 'बातचीत को कमजोरी मत समझना'

    लोकसभा परिसीमन के मुद्दे पर South VS North की लड़ाई बताकर स्टालिन बने 'नायक'

    Current Issue :लोकसभा परिसीमन के मुद्दे पर South VS North की लड़ाई बताकर स्टालिन बने 'नायक'

    विपक्ष बोला- आचार संहिता का उल्लंघन, ‘चुनावी भाषण’

    PM के राष्ट्र संबोधन पर बवाल :विपक्ष बोला- आचार संहिता का उल्लंघन, ‘चुनावी भाषण’

     बिस्तर से गिरी 5 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, घर में पसरा मातम

    करवट बनी काल:- बिस्तर से गिरी 5 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, घर में पसरा मातम

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Tech & Automobiles
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....