Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा हत्याकांड में नया मोड़- राजा को गोली मारकर हत्या करने का था प्लान,सोनम ने राज को दिए थे 5 लाख रुपए पिस्टल

राजा हत्याकांड में नया मोड़- राजा को गोली मारकर हत्या करने का था प्लान,सोनम ने राज को दिए थे 5 लाख रुपए पिस्टल

इंदौर – राजा रघुवंशी हत्याकांड में 27 दिनों बाद भी पुलिस को यह अबतक नहीं लगा पाई हैं कि आखिरी सोनम ने राजा कि हत्या क्यों कि वही नया खुलासा हुआ कि सोनम रघुवंशी ने राजा को मारने के लिए अपने प्रेमी राज कुशवाहा को शिलॉन्ग जाने से पहले 5 लाख रुपए और एक पिस्टल दी थी। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सोनम और अन्य तीन आरोपियों ने शिलॉन्ग में राजा को पिस्टल से मारने का प्लान बनाया था, लेकिन वो प्लान फेल हो गया। इसके बाद राज और अन्य आरोपियों ने एक खुकरी खरीदी और उसी से राजा को मौत के घाट उतार दिया।

सोनम ने प्रेमी राज को 5 लाख रुपए दिए- 

गुरुवार को मेघालय पुलिस ने नया खुलासा करते हुए बताया कि शिलॉन्ग जाने से पहले राज और सोनम ने मिलकर एक कैफे में प्लान बनाया था। इसके बाद सोनम ने प्रेमी राज को 5 लाख रुपए दिए थे। पांच लाख रुपए के अलावा सोनम ने प्रेमी राज को एक पिस्टल भी दी थी। इसी पिस्टल से राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपियों ने मेघालय पहुंचकर पिस्टल से गोली मारकर राजा की हत्या करनी चाही लेकिन मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदला और शिलॉन्ग से ही दो चाकू जैसा हथियार खरीदा और 23 मई को राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतार दिया।

गुरुवार को विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यदि कोई दुल्हन अपने ससुराल जाती है और अपने पति की ही कुछ दिनों में हत्या कर देती है तो, ऐसी लड़की और ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर एक मिसाल बनेगी। विपिन रघुवंशी का कहना था कि सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है तो उनका एनकाउंटर ही कर देना चाहिए। भाई ने आगे कहा कि सनम और राज के बारे में जितनी जानकारी पुलिस को जुटानी थी,वह जुटा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस उसकी रिमांड लेने के साथ-साथ उस कारण तक अब तक नहीं पहुंच पाई है।

People's Update
By People's Update

Latest Posts