नेपाली कांग्रेस और CPN-UML ने प्रचंड को सत्ता से हटाने किया समझौता

दो साल में तीसरी बाद बदलेगी पड़ोसी देश नेपाल की सरकार
Follow on Google News
नेपाली कांग्रेस और CPN-UML ने प्रचंड को सत्ता से हटाने किया समझौता

काठमांडू। नेपाल में दो सबसे बड़े दलों नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक नई ‘राष्ट्रीय सरकार’ बनाने के वास्ते आधी रात को एक समझौता किया। पूर्व विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सौद के अनुसार, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नई गठबंधन सरकार बनाने सोमवार रात्रि को समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सौद ने बताया कि देउबा (78) और ओली (72) संसद के शेष कार्यकाल के लिए बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद साझा करने पर सहमत हुए। सौद नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य भी हैं। मीडिया में आई खबरों में दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेताओं के हवाले से कहा गया है कि दोनों नेता नई सरकार बनाने, संविधान में संशोधन करने और सत्ता बंटवारे के फॉर्मूले पर बातचीत करने के लिए सहमत हुए।

देउबा-ओली ने की थी मुलाकात: देउबा और ओली ने दोनों दलों के बीच संभावित नए राजनीतिक गठबंधन की जमीन तैयार करने के लिए शनिवार को भी मुलाकात की थी जिसके बाद ओली की सीपीएन-यूएमएल ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से रिश्ता खत्म कर लिया।

सीपीएन-यूएमएल के पास 78, नेपाली कांग्रेस के पास 89 सीटें

नेपाल के प्रतिनिधि सदन में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के पास 89 सीट जबकि सीपीएन-यूएमएल के पास 78 सीट हैं। दोनों दलों की संयुक्त संख्या 167 है जो 275 सदस्यीय सदन में बहुमत के 138 सीट के आंकड़े के लिए पर्याप्त है। नेपाल में पिछले 16 साल में 13 सरकारें बनी हैं, जिससे इस हिमालयी देश की राजनीतिक प्रणाली की कमजोरी जाहिर होती है। सीपीएन-यूएमएल के करीबी सूत्रों ने बताया कि प्रचंड नीत मंत्रिमंडल में पार्टी के मंत्री दोपहर को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे सकते हैं। सीपीएन-यूएमएल के सचिव शंकर पोखरेल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व में राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए नेपाली कांग्रेस के साथ एक समझौता किया गया है।

ओली से चर्चा करेंगे प्रचंड

इस बीच, सीपीएन-माओवादी सेंटर के करीबी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए सीपीएन- यूएमएल प्रमुख केपी शर्मा ओली से बातचीत कर रहे हैं। सीपीएन-माओवादी केंद्र के सचिव गणेश शाह ने कहा, ‘प्रचंड अभी पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। प्रचंड और ओली के बीच बातचीत खत्म होने से पहले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।’

प्रचंड बोले-इस्तीफा नहीं दूंगा

नेपाल के सबसे बड़े दलों - नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल - के बीच नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए सहमति बनने के बीच प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने पद से इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के सचिव गणेश शाह ने बताया के पार्टी पदाधिकारियों की मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में प्रचंड ने कहा कि वह पद से इस्तीफा देने के बजाय संसद में विश्वास मत का सामना करना पसंद करेंगे।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts