नेपाल के बीरगंज में बवाल :मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद दो समुदाय आमने-सामने, शहर में कर्फ्यू

नेपाल के परसा जिले के बीरगंज में मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया। बीरगंज भारत के रक्सौल बॉर्डर से सटा है, जिस वजह से सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है। हिंसा की वजह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो बताई जा रही है।
मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद दो समुदाय आमने-सामने, शहर में कर्फ्यू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेपाल के परसा जिले के बीरगंज शहर में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। मस्जिद में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने बीरगंज के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

    भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट

    बीरगंज भारत के रक्सौल बॉर्डर से सटा हुआ शहर है। हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    क्या है पूरा मामला?

    विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल एक टिकटॉक वीडियो से हुई। इस वीडियो में दो मुस्लिम युवक हिंदू समुदाय के बारे में आपत्तिजनक बातें करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई।

    इसके बाद दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

    बीरगंज में प्रदर्शन और बवाल

    मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद नेपाल के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार (4 जनवरी 2025) को बीरगंज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर टायर जलाए गए और नारेबाजी हुई। हालात तनावपूर्ण हो गए।

    Twitter Post

    शहर में कर्फ्यू, कई गतिविधियों पर रोक

    स्थानीय प्रशासन ने सोमवार (5 जनवरी 2025) को बीरगंज के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया। आदेश के तहत किसी भी तरह के मेले, जुलूस, सार्वजनिक सभा और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

    कर्फ्यू वाले इलाके-

    पूर्व: बस पार्क

    पश्चिम: सिरसिया ब्रिज

    उत्तर: पावर हाउस चौक

    दक्षिण: शंकराचार्य गेट

    यह आदेश सोमवार दोपहर 1 बजे से अगली सूचना तक लागू रहेगा।

    नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    प्रशासन ने साफ किया है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को धनुषा के सखुवा मारन इलाके में मस्जिद में तोड़फोड़ और कुरान की एक प्रति जलाते हुए देखा गया है।

    पुलिस ने की गिरफ्तारी

    जानकारी के मुताबिक, धनुषा जिले के एसपी बिश्व राज खड़का ने बताया कि टिकटॉक वीडियो बनाने वाले दो मुस्लिम युवकों और मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। धनुषा जिला कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts