PlayBreaking News

NEET Re-Exam:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, छात्रों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून 2026 को होने वाले नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों को पत्र लिखा है। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने में सहयोग मांगा है। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए विशेष इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Follow on Google News
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, छात्रों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

शिक्षा मंत्री ने राज्यों से परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, पंखे, कूलर और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। छात्रों के आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। दूसरी ओर नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच तेज हो गई है और कोर्ट ने आरोपी पीवी कुलकर्णी की हिरासत बढ़ा दी है। पेपर लीक विवाद के बाद अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

राज्यों को भेजा गया लेटर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर परीक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी गर्मी और धूप को देखते हुए जिला प्रशासन, स्कूलों और कॉलेजों को पहले से तैयार रहने की जरूरत है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। केंद्र सरकार चाहती है कि री-एग्जाम पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ संपन्न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्यों से सहयोग मांगा गया है।

ये भी पढ़ें: दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी पर चीन : यह हमारा आंतरिक मामला; भारत न करें दखलअंदाजी

परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं पर जोर

शिक्षा मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों पर साफ पीने का पानी, पंखे, कूलर और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था हर हाल में होनी चाहिए। इसके अलावा साफ टॉयलेट, छायादार स्थान और बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा के साथ कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया है।

छात्रों के लिए आने जाने के लिए विशेष इंतजाम 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकारों से बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों का हित और उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के दिन ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान और सऊदी अरब के सामने नई चुनौती: ट्रम्प का मुस्लिम देशों पर बड़ा दबाव, बोले- इजराइल से रिश्ते सुधारो; इजराइल को मान्यता देने की अपील

पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच तेज

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी पीवी कुलकर्णी की सीबीआई हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है। वहीं दूसरी आरोपी मनीषा वाघमारे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने अदालत में कहा कि जांच के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं और आगे पूछताछ जरूरी है। इस मामले ने देशभर में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए थे।

3 मई की परीक्षा रद्द, अब होगा री-एग्जाम

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया था। शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के संकेत मिलने पर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। अब 21 जून को परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी में कराई जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts