Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NEET Paper Leak:सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, शुभम खैरनार को कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियां लगातार एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। अब एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर मामले की गहराई से पूछताछ करेगी।
सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई, शुभम खैरनार को कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

मुंबई के किला कोर्ट ने शुभम खैरनार को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। CBI का दावा है कि इस मामले में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। आरोपी को दिल्ली ले जाकर अन्य संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश होगी। पेपर लीक केस में देशभर में पहले से ही हलचल बनी हुई है।

मुंबई कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मंजूर

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार को बुधवार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंप दिया। अब जांच एजेंसी आरोपी से गहन से पूछताछ करेगी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मामले की कड़ियां कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं। ऐसे में आरोपी की कस्टडी बेहद जरूरी है। 

ये भी पढ़ें: Former MLA Vijay Mishra : 46 साल पुराने हत्या केस में विजय मिश्रा को उम्रकैद, प्रयागराज कोर्ट का बड़ा फैसला

सीबीआई आरोपी से करेगी पूछताछ

सीबीआई अब शुभम खैरनार को दिल्ली लेकर जाएगी, जहां उसे 14 मई को CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच टीम आरोपी से पेपर लीक के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही अन्य संदिग्धों के नाम और उनकी भूमिका का भी पता लगाया जाएगा। 

पेपर लीक में बड़े नेटवर्क की आशंका

CBI ने कोर्ट में स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। एजेंसी को शक है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। इस नेटवर्क में कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान अभी बाकी है। जांच एजेंसी अब आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। 

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना ₹9345 महंगा होकर ₹1.61 लाख के करीब,चांदी में ₹22,853 की तेजी; इंपोर्ट ड्यूटी 15% होते ही कीमतों में उछाल

नासिक से किया गिरफ्तार 

शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक जिले के नांदगांव का रहने वाला है और वह मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, वह छुट्टियों के दौरान नासिक में रहकर प्रैक्टिस कर रहा था। उसने वहां एक फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। बुधवार को मंदिर दर्शन के दौरान नासिक क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया।

छात्रों और परिजनों में नाराजगी 

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला पहले से ही देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। छात्रों और अभिभावकों में इसे लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। अब CBI की सक्रिय जांच के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। एजेंसी लगातार अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई कर रही है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts