PlayBreaking News

बालाघाट में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोठियाटोला में हुई मुठभेड़

Follow on Google News
बालाघाट में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोठियाटोला में हुई मुठभेड़
बालाघाट। हॉक फोर्स ने बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल में सोमवार को एक हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली 30 वर्षीय सोहन आईइडी (विस्फोटक) बनाने में एक्सपर्ट था। वह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। यह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था, जिस पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उकास केबी डिवीजन का एसीएम था। उसके पास से 315 बोर की रायफल तथा केनवुड वायरलेस सेट बरामद किया गया है।

जिले में अलर्ट जारी

पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें 14 लाख के इनामी नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नक्सलियों ने हॉक फोर्स पर की अंधाधुंध फायरिंग

हॉक फोर्स को सूचना मिली थी की बालाघाट के हट्‌टा थाना क्षेत्र के गोदरी पुलिस चौकी के ग्राम कोठियाटोला जंगल क्षेत्र में जीआरबी तथा केबी डिवीजन के नक्सलियों की गतिविधि है व वह सादे कपड़ों में राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्र करने के लिए कोठियाटोला गांव पहुंच रहे हैं। इस सूचना पर हॉक फोर्स ने जंगल में सघन सर्च अभियान आरंभ किया। हॉक फोर्स ने कोठियाटोला गांव में सादे कपड़ों में जा रहे 10-12 नक्सलियों को पूछताछ के लिए आवाज लगाई। इस दौरान संदिग्ध नक्सलियों द्वारा हॉक फोर्स पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। आत्मरक्षा करते हुए हॉक फोर्स के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान नक्सली घने जंगल और पहाड़ की आड़ लेकर भाग गए। सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त केबी डिवीजन के खूंखार एसीएम सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु के रूप में की गई। इस बात की पूर्ण संभावना है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

नक्सली पर MP में 8 प्रकरण दर्ज

मृतक नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु साल 2013 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की कई घटनाओं में शामिल रहा है। संगठन के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार के लिए अपनाई गई नीति को अंजाम देने के लिए इसे केंद्रीय कमेटी के सदस्य रहे दीपक उर्फ मिलिंद तेलतुम्बड़े के सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका दी। वर्ष 2019 में एमएमसी जोन में भेजा गया था। इससे पूर्व में हुई अन्य मुठभेड़ों में यह शामिल रहा था। मध्य प्रदेश में इसके विरुद्ध 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। अन्य राज्यों में दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

एक साल में 3 बड़ी सफलता

  • सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देश एवं प्रोत्‍साहन के परिणाम स्‍वरूप 14 दिसंबर 2023 को 14 लाख का ईनामी हार्ड कोर नक्‍सली मड़काम हिड्मा उर्फ चैतु (लगभग 32-33 वर्ष) निवासी ग्राम पोमरा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर (छत्तीगढ़) को मार गिराया गया था।
  • 01 अप्रैल 2024 को नक्‍सल विरोधी अभियान के तहत दो ईनामी हार्ड कोर नक्‍सलियों को ढेर किया था।
  • 08 जुलाई 2024 को हॉकफोर्स को 14 लाख के इनामी नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु को धराशायी करने में सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें- Rajgarh News : खड़े कंटेनर से टकराई कार, महिला समेत 3 की मौत, दो गंभीर, अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रहे थे कार सवार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts