Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP Election 2027: अखिलेश के PDA को कैसे जवाब देगी BJP? मथुरा की बैठक में हिंदुत्व और विकास पर मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मथुरा में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक शुरू की है, इसमें अखिलेश यादव के PDA समीकरण का मुकाबला करने के लिए हिंदुत्व और विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा पर भी जोर दिया गया। बीएल संतोष ने भी अपने विचार रखे।
UP Election 2027: अखिलेश के PDA को कैसे जवाब देगी BJP? मथुरा की बैठक में हिंदुत्व और विकास पर मंथन
यूपी चुनाव से पहले BJP की तैयारी तेज, अखिलेश के PDA के जवाब में हिंदुत्व और विकास पर मंथन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में मथुरा में पार्टी की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है, सोमवार को बैठक के पहले दिन संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक मुद्दों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई, इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले का मुकाबला करने के तरीकों पर भी विचार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की इस बैठक में हिंदुत्व और विकास को प्रमुख मुद्दे बनाने पर जोर दिया गया, पार्टी नेताओं ने चर्चा की कि अखिलेश यादव के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA समीकरण के सामने किस तरह अपनी रणनीति रखी जाए, इसके लिए हिंदुत्व के मुद्दे को मजबूत करने के साथ सरकार के विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखने की बात कही गई।

PDA के जवाब में हिंदुत्व और विकास पर रहेगा जोर

बैठक में समाजवादी पार्टी के सामाजिक समीकरण और जाति आधारित राजनीति पर भी चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी का मानना है कि PDA के जरिए सपा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक साथ लाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे के साथ विकास कार्यों को अपनी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही है, बैठक में इसी दिशा में आगे की तैयारी को लेकर नेताओं ने अपने सुझाव रखे।

पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी बनी चर्चा का मुद्दा

चुनावी रणनीति के साथ बैठक में पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी पर भी बात हुई। संगठन से जुड़े कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायतों को समय रहते दूर करना जरूरी है। बैठक में यह बात भी रखी गई कि अगर कार्यकर्ताओं की नाराजगी बनी रहती है, तो इसका असर चुनावी तैयारियों पर पड़ सकता है, इसलिए संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी ध्यान देना होगा।

बीएल संतोष और धर्मपाल सिंह ने रखी अपनी बात

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश बीजेपी के महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने संगठन और पार्टी की राजनीतिक दिशा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के दूसरे दिन बैठक में अपनी बात रखने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक लक्ष्यों का जिक्र करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को एक बड़ा लक्ष्य बताया, उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल राम मंदिर निर्माण का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर आगे काम किया जाना बाकी है।

दो दिन की बैठक में तैयार होगा चुनावी रोडमैप

मथुरा में चल रही बीजेपी की यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। इसका मकसद उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना है। बैठक में पार्टी के अंदर की समस्याओं को समझने, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा हो रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts