Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रक्षाबंधन पर बच्चों संग दिखा PM मोदी का खास अंदाज, राजनाथ सिंह ने बंधवाई राखी, राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दिया संदेश

रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया और उनसे राखी बंधवाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से राखी बंधवाई और देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन पर बच्चों संग दिखा PM मोदी का खास अंदाज, राजनाथ सिंह ने बंधवाई राखी, राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दिया संदेश
रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ त्योहार मनाया और उनसे राखी बंधवाई।

रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 28 अगस्त को बच्चों के साथ यह खास त्योहार मनाया। पीएम मोदी ने अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ बातचीत भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री बच्चों के साथ काफी सहज और खुश नजर आए। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए।

PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि रक्षाबंधन सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए और रिश्तों में प्यार और विश्वास हमेशा बना रहे।

X Post

Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों के साथ मनाया त्योहार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में बच्चों और छात्रों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूलों और संगठनों के बच्चे शामिल हुए। राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। राखी का धागा परिवार, दोस्तों और यहां तक कि पेड़-पौधों के साथ प्यार और देखभाल के रिश्ते का प्रतीक भी बन सकता है। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण की रक्षा करने और पेड़-पौधों की देखभाल करने की अपील की।

/img/404/1787913991821

राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने उन्हें राखी बांधी और उन्होंने त्योहार की खुशियां उनके साथ साझा कीं। राजनाथ सिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्यार, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। साथ ही उन्होंने ऐसे समाज की कामना की, जहां महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर हर कोई संवेदनशील रहे।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts