Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पति नहीं… भतीजा चाहिए, उसी के साथ रहूंगी!17 साल के लड़के का शोषण? गर्भवती चाची ने कबूला सच

अलीगढ़ में 40 वर्षीय महिला पर अपने 17 वर्षीय रिश्ते के भतीजे का ढाई साल तक शोषण करने का आरोप लगा है। महिला ने पंचायत में खुद को गर्भवती बताते हुए बच्चे का पिता नाबालिग को बताया। किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
17 साल के लड़के का शोषण? गर्भवती चाची ने कबूला सच

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 40 वर्षीय महिला पर अपने ही रिश्ते के 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे का करीब ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ढाई साल तक धमकाकर बनाए संबंध

पीड़ित किशोर के अनुसार, महिला पिछले ढाई साल से उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रही थी। महिला कथित तौर पर उसे यह कहकर डराती थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उस पर झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर जेल भिजवा देगी। डर और सामाजिक बदनामी के कारण किशोर लंबे समय तक चुप रहा। लेकिन जब महिला ने उस पर शादी करने और हमेशा साथ रहने का दबाव बनाना शुरू किया, तब उसने पूरी बात अपनी मां को बताई।

परिवार और गांव में मचा हड़कंप

नाबालिग की मां को घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के पति और अन्य परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि महिला ने पंचायत में साफ कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और नाबालिग किशोर के साथ ही जीवन बिताना चाहती है।

Breaking News

पंचायत में गर्भवती होने का किया दावा

पुलिस के अनुसार, पंचायत के दौरान महिला ने दावा किया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। उसने यह भी कहा कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसी नाबालिग किशोर का है। महिला ने पंचायत के सामने अपने पति को छोड़कर किशोर के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जब पंचायत के जरिए कोई समाधान नहीं निकल पाया, तब नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत भेजी गई जेल

इगलास थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts