मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 2 लोगों की मौत; CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
मणिपुर में सोमवार को गोलीबारी के बाद तनाव बढ़ गया। इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास जलावन की लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। घटना में दो लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए। विरोध में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के आवास के बाहर शव लेकर पहुंचे, जिसके बाद आंसू गैस छोड़ी गई।
Shivani Gupta
19 Oct 2026


























