Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के हल्दीराम आउटलेट के दूसरी मंजिल पर लगी आग, 30 लोगों को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा

दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट-2 स्थित हल्दीराम आउटलेट की दूसरी मंजिल पर दोपहर में आग लग गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर आउटलेट और आसपास की इमारतों से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और कूलिंग ऑपरेशन पूरा किया।
दिल्ली के हल्दीराम आउटलेट के दूसरी मंजिल पर लगी आग, 30 लोगों को सुरक्षित निकाला, टला बड़ा हादसा
दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट-2 स्थित हल्दीराम आउटलेट की दूसरी मंजिल पर दोपहर में आग लग गई।

दोपहर में हल्दीराम आउटलेट की दूसरी मंजिल से अचानक लपटें उठीं और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट-2 में लगी आग के बीच पुलिस ने तेजी से मोर्चा संभाला। टीम ने हल्दीराम आउटलेट और आसपास की इमारतों को खाली कराया। पुलिस की मदद से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

दूसरी मंजिल पर भड़की आग, इलाके में मची हलचल

दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट-2 स्थित हल्दीराम आउटलेट की इमारत में दोपहर करीब 1 बजकर 58 मिनट पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें इमारत की दूसरी मंजिल पर तेजी से फैलने लगीं। धुआं और आग देखकर आसपास मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग के सही कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: UP Police PET 2026: 1 अक्टूबर से शुरू होगी फिजिकल परीक्षा, जानें दौड़ का पूरा नियम

बीट ऑफिसर ने तुरंत दी सूचना

घटना के वक्त इलाके में गश्त कर रहे बीट ऑफिसर हेड कांस्टेबल पवन ने आग की जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक गिरी को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और फायर कंट्रोल को भी सूचना भेजी गई। पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया।

पुलिस ने 30 लोगों को सुरक्षित निकाला

एसएचओ अशोक गिरी, हेड कांस्टेबल महेंद्र और कांस्टेबल चंद्र पाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने हल्दीराम आउटलेट के साथ-साथ आसपास की इमारतों को भी खाली कराया, ताकि आग की चपेट में कोई न आए। इस दौरान कुल 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

ये भी पढ़ें: मथुरा में वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, बंदरों में टीबी की पुष्टि, इंसानों से जानवरों में फैल रहा संक्रमण

दमकल ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया। इसके बाद इमारत में कूलिंग ऑपरेशन भी पूरा किया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका कम हो सके। पुलिस और दमकल की टीमों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts