Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। डेंगू की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मांझी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम उन्हें सांस लेने में तकलीफ और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जांच के बाद रात करीब 9 बजे उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया।

डेंगू की आशंका!

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, मांझी को डेंगू होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही प्लेटलेट्स कम होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, अभी तक AIIMS प्रशासन की ओर से डेंगू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डॉक्टर जरूरी जांच कर रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल पहुंचे

मांझी को रविवार शाम करीब 5 बजे AIIMS के इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। उन्हें तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में मौत का मंजर, 7 की मौत; मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें, कई छात्र अब भी मलबे में

सलाहकार ने बताया- हालत स्थिर

जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का AIIMS में इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने लोगों से चिंता नहीं करने की अपील की है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

पहले से चल रहा था वायरल बुखार का इलाज

जानकारी के मुताबिक, मांझी पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित थे। पटना में उनका इलाज चल रहा था और तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। इसके बाद दोबारा स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली लाया गया। अब सांस लेने में परेशानी और तेज बुखार के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts