Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, आज निकलेगी राजसी सवारी; लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

भादौ मास की दूसरी सवारी को लेकर उज्जैन में उत्साह चरम पर, शाम 4 बजे श्री चंद्रमौलेश्वर की पालकी निकलेगी; 2 हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, आज निकलेगी राजसी सवारी; लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

उज्जैन। बाबा महाकाल की भक्ति में सोमवार को पूरी धर्मनगरी उज्जैन डूबी नजर आ रही है। भादौ मास की दूसरी और बाबा महाकाल की राजसी सवारी आज शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलेगी। सवारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। राजसी सवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी व्यापक इंतजाम किए हैं। सवारी से पहले बाबा महाकाल का दरबार भी भव्य रूप से सजाया गया है। गर्भगृह और नंदीहाल को करीब 60 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूरे मंदिर परिसर में फूलों की खुशबू और मनमोहक सजावट भक्तिमय वातावरण को और खास बना रही है।

ये भी पढ़ें: 36 हजार फीट की ऊंचाई से वापस लौटी Air India Express की फ्लाइट, बंद करना पड़ा नंबर-1 इंजन, जानें क्या थी वजह

24 घंटे से ज्यादा समय में तैयार हुई फूलों की सजावट

मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा महाकाल का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया है। सजावट के लिए कोलकाता सहित देश के अलग-अलग राज्यों से फूल मंगवाए गए हैं। इस भव्य सजावट को पूरा करने में 24 घंटे से अधिक समय लगा। उन्होंने बताया कि बाबा बम-बम नाथ अघोरी महाराज की ओर से यह सजावट निशुल्क कराई गई है। गर्भगृह और नंदीहाल के अलावा मंदिर के अन्य स्थानों को भी फूलों से सजाया गया है। अलग-अलग रंगों और किस्मों के फूलों से की गई सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: स्टे हटा तो फिर बंद होंगी दुकानें? भोपाल सीलिंग मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों की धड़कनें तेज

शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी पालकी

भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर की पालकी निर्धारित समय शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। राजसी सवारी मंदिर से निकलकर महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और क्षिप्रा के पावन जल से पूजन की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस मंदिर की ओर रवाना होगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में मौत का मंजर, 7 की मौत; मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें, कई छात्र अब भी मलबे में

सवारी से पहले सभामंडप में पूजन-अर्चन

राजसी सवारी प्रारंभ होने से पहले भगवान महाकाल का सभामंडप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसमें मंदिर के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद बाबा महाकाल की पालकी को सवारी के लिए रवाना किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: संपत्ति का लालच या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? फ्रिज में मिला महिला का कटा सिर! घर के फर्श पर पड़ा था शव, रिया हत्याकांड से दहला गुवाहाटी

लाखों श्रद्धालु पहुंचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

राजसी सवारी के दर्शन के लिए उज्जैन में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और राजसी सवारी के साक्षी बनने के लिए पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। सवारी के दौरान करीब 2 हजार पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से पूरे सवारी मार्ग और भीड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नजर रखी जा सके।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts